फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PO and summon cell caught six fugitives

पीओ और सम्मन सेल ने छह भगौड़ों को दबोचा

Sat, 29 Aug 2020 02:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
PO and summon cell caught six fugitives
चंडीगढ़। शहर के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पीओ एवं सम्मन सेल ने छह भगौड़ों को गिरफ्तार किया है। इनमें अंबाला के मनमोहन नगर निवासी कुलदीप सिंह उर्फ दाना को क्राइम ब्रांच ने 17 सितंबर वर्ष 2017 को गिरफ्तार किया था। हालांकि पेशी पर न आने के चलते अदालत ने 14 अक्तूबर 2019 को उसे भगौड़ा करार कर दिया था। इसके बाद से आरोपी फरार था।
विज्ञापन

डीएसपी सेंट्रल कृष्ण कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई। इसके बाद आरोपी के बारे में जानकारी हासिल कर कुलदीप सिंह को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। इसी तरह पुलिस ने एनआई एक्ट-138 के तहत भगौड़े करार किए गए पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम क्रमश: रामदरबार फेज-1 निवासी राम नाथ, सेक्टर-29 ए निवासी पूरन सिंह, देहरादून के गांव चंद्रमनी निवासी देविन्द्र सिंह रावत, हल्लोमाजरा स्थित दीप कांप्लेक्स निवासी शिवान सैनी और मोहाली फेज-6 निवासी कमलेश्वर सिंह है। पीओ और सम्मन स्टाफ पुलिस ने आरोपियों की जांच करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed