फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM talked to farmers of Rohtak

Chandigarh News: ...जब रोहतक के किसान ने पीएम से कहा-राम राम प्रधानमंत्री जी

Fri, 19 Jan 2024 03:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
PM talked to farmers of Rohtak
...जब रोहतक के किसान ने पीएम से कहा-राम राम प्रधानमंत्री जी
विज्ञापन


पीएम मोदी ने पूछा-राशन समय पर मिलता है, किसान सम्मान निधि का पूरा लाभ मिल रहा या नहीं? सीएम मनोहर लाल को भी बताया मजबूत आदमी


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/रोहतक। राम राम प्रधानमंत्री जी। राम राम राम सा (पीएम मोदी का जवाब)। जरा अपने बारे में बताइए। क्या काम करते हैं...। सर मेरा नाम संदीप है। पिता का नाम बलवान है। गांव अजायब है। राज्य हरियाणा है। छोटा सा किसान हूं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रोहतक के किसान संदीप के बीच हुई बातचीत का हिस्सा है। वीरवार को पीएम मोदी ऑडियो-वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यन्से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बात कर रहे थे। इसी कड़ी में उन्होंने रोहतक के किसान संदीप से बात की।
पीएम ने संदीप से पूछा कि क्या उन्हें पीएम किसान निधि का पैसा मिलता है। क्या यह पैसा उनके बैंक खाते में जमा होता है तो संदीप ने जवाब दिया कि उन्हें पैसा मिल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि अभी उन्हें एक गांव से पता चला कि लोगों के खाते में पैसे जमा हो रहे हैं, लेकिन उन्हें पता ही नहीं है। उन्हें यह भी नहीं पता है कि पैसे कौन भेज रहा है। क्या आपको पता है कि आपके खाते में पैसे जमा होते हैं। संदीप ने जवाब दिया कि पैसे आने पर मोबाइल पर मैसेज आ जाता है। गांववालों को भी पता है कि उनके खाते में पैसे आते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद पीएम ने पूछा कि क्या राशन मिलने में उन्हें कोई दिक्कत आती है? इस पर संदीप ने बताया कि समय पर ही राशन मिल जाता है। मोदी ने कहा कि पुराने जमाने में राशन की दुकान पर बोर्ड लगा देते थे कि राशन खत्म हो गया है। बाद में चोरी छिपे उसे बेच देते थे। क्या यह सब बंद हो गया है? संदीप ने कहा, हां सर। यह सब बंद हो चुका है। इस पर मोदी ने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि इस मामले में हमारे मनोहर लाल काफी मजबूत आदमी हैं। वह इस पर कुछ न कुछ करते रहते हैं। उसके बाद पीएम ने कहा, अभी मोदी की गारंटी वाली गाड़ी आपके गांव में आई है। उससे लोगों को कैसे जोड़ने का प्रयास किया गया है। गाड़ी का स्वागत कैसे हुआ। किसान ने कहा कि ढोल बजाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के पंच हैं किसान संदीप नैन
महम चौबीसी के गांव अजायब खास के 34 वर्षीय किसान संदीप नैन गांव के पंच हैं। वे दो एकड़ में खेती करते हैं और 2019 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ले रहे हैं। हर चौथे माह उनको दो हजार रुपये मिलते हैं। इसके अलावा संयुक्त परिवार में रहते हैं। परिवार के अंदर 11 सदस्य हैं। इसमें माता-पिता व भाई शामिल हैं। उनका एक बेटा है। उनकी पत्नी राखी ने गणित में एमएससी कर रखी है। पीएम से बातचीत के बाद संदीप और उसका परिवार काफी खुश नजर आया।
मनोहर ने भी व्यक्त किया आभार
पीएम की ओर से तारीफ होने के बाद सीएम मनोहर लाल ने सभी लाभार्थियों की ओर से पीएम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए विश्वास और मार्गदर्शन से हमें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने में मदद मिलती है।

------------------------------------------------------------------
फोटो कैप्शन : अजायब गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में युवा किसान संदीप नैन से संवाद करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी । स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed