{"_id":"6049987cdfdd8a3a5a7c3b85","slug":"pm-narendra-modi-wishes-punjab-cm-captain-amarinder-singh-on-his-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"79 साल के हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी पंजाब के सीएम को बधाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
79 साल के हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी पंजाब के सीएम को बधाई
Thu, 11 Mar 2021 09:42 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 11 Mar 2021 09:42 AM IST
सार
- पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 79 साल के हो गए।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी उन्हें शुभकामनाएं
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन को जन्मदिन पर दी बधाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 79 साल के हो गए। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कैप्टन को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
विज्ञापन
Best wishes to Punjab CM Captain Amarinder Singh Ji on his birthday. Praying for his long and healthy life. @capt_amarinder
— Narendra Modi (@narendramodi) March 11, 2021
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह का जन्म 11 मार्च 1942 को तत्कालीन पटियाला रियासत के शाही परिवार में हुआ था। उनकी गिनती कांग्रेस के बड़े नेताओं में होती है। पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले वर्ष 2002 से 2007 तक वह राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। 2017 में कैप्टन ने पंजाब में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी उन्हें कांग्रेस में लाए थे। 1980 में वे पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। ऑपरेशन ब्लू स्टार के विरोध में उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस छोड़ दी थी। उनकी पत्नी परनीत कौर भी पटियाला से सांसद हैं।
कैप्टन अमरिंदर सिंह को 1998 में पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने 2002 में विधानसभा चुनाव जीता था और अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने थे। 2007 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद कैप्टन ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा भेज दिया था और भट्ठल को प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त कर दिया था। लेकिन विधानसभा चुनाव 2012 से पहले अमरिंदर सिंह को फिर से अध्यक्ष बना दिया गया था। 2017 में पंजाब में विधानसभा चुनाव में उन्हीं के नेतृत्व में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की थी।