फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Narendra Modi to give gift of Rs 14,345 crore to Punjab today all update

Punjab News: पीएम मोदी ने पंजाब को दी 14,345 करोड़ की सौगात, वर्चुअली किया उद्घाटन

Mon, 11 Mar 2024 08:07 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 08:07 AM IST
सार

भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने कहा कि प्रधानमंत्री 12 मार्च को 3000 करोड़ के रेलवे स्टेशनों के आधुनिक विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। केंद्र सरकार ने पंजाब के अंबाला रेलवे डिवीजन के 7 रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड किया है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi to give gift of Rs 14,345 crore to Punjab today all update
PM Modi - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पंजाब को 14,345 करोड़ रुपये के प्रोजेक्टों की सौगात दी। पंजाब में नए हाईवे, रेलवे ओवरब्रिज सहित ग्रीन फील्ड हाईवे से जुड़े प्रोजेक्ट इसमें शामिल रहे। लुधियाना के एलिवेटेड हाईवे का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया।

विज्ञापन


साहनेवाल फ्रेट कॉरिडोर का शुभारंभ कर पीएम मोदी ने पंजाब में माल वाहनों को नई रफ्तार दी। वर्चुअल तरीके से किए उद्घाटन के मौके पर भाषण देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारें छोटे से काम का प्रचार-प्रसार कई साल करती थीं लेकिन भाजपा सरकार जिस रफ्तार से विकास कार्यां को पूरा करती है, उसके पास उद्घाटन करने के लिए भी समय नहीं मिल पाता। पीएम ने कहा कि उनकी सरकार वर्ष 2024 में अब तक 10 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर चुकी है।
विज्ञापन


वर्चुअल उद्घाटन के अवसर पर पीएम ने कहा कि पंजाब के विकास के लिए हजारों करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अमृतसर-बठिंडा और जाम नगर के कॉरिडोर की लंबाई 540 किलोमीटर तक बढ़ाई जाएगी। भाजपा ने पंजाब को 2 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट दिए हैं। 939 करोड़ रुपये की लागत से समराला चौक से लुधियाना निगम सीमा तक 13 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड हाईवे का यह प्रोजेक्ट गांव को पक्की सड़कों से जोड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूबे को ये प्रोजेक्ट देंगे रफ्तार

सोमवार को पंजाब में 918 करोड़ रुपये की लागत वाले मलोट से अबोहर साधुवाली सेक्शन हाईवे नंबर 62 और 7,367 करोड़ रुपये से बने 22.5 किलोमीटर लंबे मलोट-मंडी डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 का उद्घाटन किया। सतलुज नदी पर नंगल के पास 124 करोड़ की लागत से बने 4-लेन रेलवे ओवरब्रिज, एनएच-703बी की 75.167 किलोमीटर लंबी आरओबी परियोजना, ईपीसी मोड पर 327 करोड़ रुपये की लागत से बनी परियोजना का उद्घाटन किया। इसमें मोगा से मक्खू और हरिके से खालड़ा तक 2 लेन का पुनर्वास और नवीनीकरण भी शामिल है।

इन प्रोजेक्ट्स के रखे नींव पत्थर

पंजाब के विभिन्न स्थानों पर 11,670 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का नींव पत्थर रखा गया। इसमें 31 किमी लंबा अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड सपुर से लालड़ू, 31 किमी लंबा ब्यास-मेहता-बटाला से डेरा बाबा नानक, 43 किमी लंबा मोगा-बाघापुराना से बाजाखाना, 47 किमी लंबा 6-लेन जालंधर बाईपास ग्रीनफील्ड, 54 किमी अमृतसर से बठिंडा, 62 किमी लंबा अमृतसर-बठिंडा ग्रीनफील्ड सेक्शन, 30 किमी लंबा लुधियाना-बठिंडा ग्रीनफील्ड हाईवे और दिल्ली, अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे आदि शामिल हैं।

आज रेलवे के सात प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन

भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने कहा कि प्रधानमंत्री 12 मार्च को 3000 करोड़ के रेलवे स्टेशनों के आधुनिक विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। केंद्र सरकार ने पंजाब के अंबाला रेलवे डिवीजन के 7 रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड किया है, जिनमें प्रधानमंत्री ने लुधियाना के साहनेवाल, न्यू चावापैल और न्यू खन्ना, फतेहगढ़ साहिब जिले के मंडी गोबिंदगढ़ और न्यू सरहिंद और पटियाला जिले के न्यू सराय बंजारा और न्यू शंभू आदि रेलवे स्टेशनों को 3000 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed