फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Narendra Modi Rally in Patiala All Update news in Hindi

PM Modi Patiala Rally: 1971 में मोदी होता तो करतारपुर भारत में होता... पीएम के संबोधन की बड़ी बातें

Thu, 23 May 2024 06:29 PM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 May 2024 06:29 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो साल बाद पंजाब दौरे पर आए। उन्होंने मंच से पटियाला से परनीत कौर, संगरूर से अरविंद खन्ना, बठिंडा से परमपाल कौर, फरीदकोट से हंसराज हंस और फतेहगढ़ साहिब से गेजा राम वाल्मीकि के लिए वोट की अपील की। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi Rally in Patiala All Update news in Hindi
पटियाला रैली को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : X @BJP4India

विस्तार

पटियाला के पोलो ग्राउंड में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरोधियों पर जमकर बरसे। लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में अपनी पहली रैली में मोदी ने कई भावनात्मक मुद्दों को छुआ। 

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश का बंटवारा किया और बंटवारा भी ऐसा किया कि 70 साल तक हमें दूरबीन से करतारपुर साहिब के दर्शन करने पड़ते थे। जब बांग्लादेश की लड़ाई हुई, 90 हजार से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक सरेंडर कर चुके थे, 90 हजार से ज्यादा सैनिक हमारे कब्जे में थे। मैं विश्वास से कहता हूं, अगर उस समय मोदी होता, तो उनसे करतारपुर साहिब लेकर रहता, तब उन जवानों को छोड़ता। वो तो नहीं कर पाए, लेकिन मुझसे जितनी सेवा हो सकी मैंने की। आज करतारपुर साहिब आपके सामने है। 

विज्ञापन

लंगर को टैक्स से मुक्त किया
मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने लंगर को टैक्स से मुक्त किया। पहले श्री हरमंदिर साहब में विदेशों से भक्त चंदा नहीं दे पाते थे। हमने इसके लिए नियमों में छूट दी। श्री फतेहगढ़ साहिब तो साहिबजादे के शौर्य और शहादत का साक्षी रहा है। ये मोदी सरकार है, जिसने साहिबजादों के शौर्य के लिए समर्पित वीर बाल दिवस घोषित किया। अफगानिस्तान में हमारे सिख परिवार संकट में थे। हम सभी को सुरक्षित वापस लाए। हम गुरु ग्रंथ साहब के स्वरूपों को भी अदब के साथ लाए।

इंडी गठबंधन पर निशाना
पीएम ने इंडी-गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि ये घोर सांप्रदायिक हैं, घोर जातिवादी हैं, घोर परिवारवादी हैं। सत्ता के लिए ये किसी को भी धोखा दे सकते हैं। एक तरफ आतंकवादियों को घर में घुसकर मारने का साहस है। दूसरी तरफ इंडी वाले हैं, जो आतंकवादियों के एनकाउंटर पर आंसू बहाते हैंं

आप पर टिप्पणी
पीएम ने कहा कि पंजाब में दिखावे के लिए दिल्ली की कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी और सिख दंगों की दोषी पार्टी आमने-सामने लड़ने का नाटक कर रहे हैं। लेकिन सच्चाई ये है कि पंजा और झाड़ू... पार्टियां दो हैं, लेकिन दुकान एक ही है।

वोट उसे दीजिए जो सरकार बनाएं
मोदी ने कहा कि पंजाब जानता है कि उसे अपना वोट बेकार नहीं करना है और आप तो जानते हैं कि वोट उसे दीजिए जो सरकार बनाएं, वोट उसे दीजिए जो विकसित पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध हो, जो विकसित भारत बनाने का संकल्प लेकर चला हो और इसके लिए जरूरी है 

एक तरफ मोदी सरकार है, जिसने 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। वहीं दूसरी तरफ, इंडी गठबंधन है, जो कहता है कि वो आपकी कमाई का आधा हिस्सा छीन लेगा। इंडी गठबंधन समाज को, देश को, बांटना चाहता है, लेकिन मोदी भारत को विकसित भारत बनाना चाहता है। इसलिए पंजाब के भाई-बहनों से मैं आशीर्वाद मांगने आया हूं। देश के सामने एक तरफ भाजपा और एनडीए है। दूसरी तरफ भ्रष्टाचारियों का इंडी-गठबंधन है। इंडी-गठबंधन के पास ना नेता है ना नीयत है।

सीएए की भी चर्चा
पीएम ने कहा कि इंडी गठबंधन वालों के लिए अपने वोट बैंक का तुष्टिकरण ही सबसे बड़ा लक्ष्य है। बंटवारे से पीड़ित दलित, सिख भाई-बहनों को मोदी सीएए कानून के तहत भारतीय नागरिकता दे रहा है। ये लोग (इंडी गठबंधन) सीएए का विरोध करते हैं, सीएए के नाम पर दंगे करवाए और ये आज भी कहते हैं कि उनकी सरकार आएगी तो वे सीएए को रद्द कर देंगे। उन्होंने लोगों से सवाल पूछा कि क्या बंटवारे के पीड़ित सिखों को भारतीय नागरिकता देना गलत है?

भाजपा किसान कल्याण को प्राथमिकता देती है। बीते 10 साल में पंजाब से गेहूं और धान की रिकॉर्ड खरीद हुई। 10 साल में हमने एमएसपी में ढाई गुना वृद्धि की।

सीएम को बताया कागजी सीएम
पीएम ने कहा कि पंजाब के लोगों ने खेती से लेकर उद्योगों तक में अपना योगदान दिया है लेकिन कट्टर भ्रष्टाचारियों ने पंजाब का हाल खराब कर दिया। यहां राज्य सरकार का आदेश नहीं चलता। यहां खनन माफिया का राज है। कागजी सीएम को दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने से ही फुर्सत नहीं है। अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि जो अपने गुरु अन्ना हजारे के साथ धोखा कर सकते हैं, जो दिन में 10 बार झूठ बोलते हैं। वे पंजाब का भला नहीं कर सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed