फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Narendra Modi election rally in Kurukshetra for Haryana Assembly elections

PM Modi In Kurukshetra: पीएम नरेंद्र मोदी आज फूकेंगे चुनावी अभियान का बिगुल, साधेंगे 23 विधानसभा सीट

Sat, 14 Sep 2024 12:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 12:36 PM IST
सार

उत्तर हरियाणा का जीटी बेल्ट भाजपा का मजबूत गढ़ रहा है। भाजपा यदि इन सीटों पर अच्छा प्रदर्शन करती है तो उसके लिए तीसरी बार सत्ता में पहुंचने का रास्ता आसान हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कुरुक्षेत्र से 23 विधानसभा सीटों को साधेंगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi election rally in Kurukshetra for Haryana Assembly elections
नरेंद्र मोदी - फोटो : एएन

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को कुरुक्षेत्र से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर बाद गीता की धरा से जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करेंगे। पीएम की रैली की तैयारियों को लेकर प्रशासन की सांसें फूली हुई हैं।
विज्ञापन




शुक्रवार देर रात तक सड़कों के गड्ढों को भरने में मजदूर लगे रहे और सड़कों पर सफेद पट्टियां लगाई गई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के थर्ड गेट से लेकर रैली स्थल तक सभी दुकानें बंद कराई जा रही हैं तथा चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कुरुक्षेत्र में देर रात और अल सुबह हुई बारिश ने प्रशासन की मुश्किल बढ़ा दी हैं। रैली स्थल पर कीचड़ से निपटना चुनौती बना हुआ है। जेसीबी, ट्रैक्टरों के सहारे प्रयास किया जा रहा है। आज सुबह से धूप खिली है, लेकिन अल सुबह हुई बारिश के कारण कीचड़ फैला हुआ है।  

धर्मनगरी की धरती से मोदी उत्तर हरियाणा के छह जिलों की 23 विधानसभा सीट के मतदाताओं को साधने की कोशिश करेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार मोदी हरियाणा में आएंगे और राज्य में हैट्रिक जमाने के लिए विपक्ष को घेरेंगे।

आम तौर पर पीएम मोदी हरियाणा में चुनावी रैलियों की शुरुआत दक्षिण हरियाणा से करते आए हैं। मगर इस बार जीटी बेल्ट को मजबूत करने के उद्देश्य से वह कुरुक्षेत्र पहुंच रहे हैं। रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष के साथ सीएम नायब सिंह सैनी रैली स्थल का दौरा कर चुके हैं। भाजपा ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने का लक्ष्य दिया है।

बड़ा संदेश देने की कोशिश

भाजपा ने अपना पूरा चुनाव गैर जाट वोट बैंक पर केंद्रित कर रखा है। जीत की हैट्रिक लगाने के लिए पार्टी की निगाहें अगड़ा और ओबीसी वोट बैंक पर है। ओबीसी सीएम बनाने के बाद इस बार पार्टी ने ओबीसी उम्मीदवार को संख्या भी बढ़ाई है। वहीं, चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी कांग्रेस के दस साल और भाजपा के दस साल के शासन की तुलना कर मतदाताओं को अपनी ओर खींचने की कोशिश में जुटी है। ऐसे में कुरुक्षेत्र से बेहतर कोई दूसरी जगह नहीं हो सकती थी। धर्मनगरी से पीएम रैली का मतदाताओ को सीधा संदेश देने की कोशिश करेंगे।

सीएम सैनी की वजह से भी धर्मनगरी चुनी गई

कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से पार्टी ने सीएम नायब सैनी को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में पीएम के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत के लिए इसी जिले का चयन किया गया है। वहीं, पार्टी सूत्रों का कहना है कि फिलहाल पीएम की चार रैलियां कराने पर सहमति बनी है। जरूरत पड़ने पर पीएम की जनसभाओं की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed