फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Narendra Modi about Corruption

जानिए, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर क्या बोले मोदी

Wed, 20 Aug 2014 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल Updated Wed, 20 Aug 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi about Corruption

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भ्रष्टाचार राष्ट्र को तबाह करने वाली बीमारी है और देश को इससे मुक्त करने के लिए कडे़ से कडे़ कदम उठाने की जरूरत है।

विज्ञापन


मोदी ने मंगलवार को हरियाणा-राजस्थान सीमा तक 160 किमी लंबे राजमार्ग को चार लेन में बदलने की योजना का आगाज करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार आज देश के लिए कैंसर से भी ज्यादा खतरनाक बीमारी बन चुका है और राष्ट्र को तबाह कर रहा है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार खत्म करने को उठाने होंगे कड़े कदम

PM Narendra Modi about Corruption

देश लंबे अरसे तक भ्रष्टाचार की बुराई झेलने को तैयार नहीं है और इससे मुक्ति पाने के लिए कडे़ से कडे़ कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के प्राचीर से दिए गए उनके भाषण की कुछ लोगों ने यह कहकर आलोचना की कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार पर कुछ नहीं बोले।

मोदी ने कहा,‘तब मैंने कहा था कि मुझे क्या और मेरा क्या की मानसिकता ने पूरे देश को तबाह किया है लेकिन अब यह ज्यादा समय तक चलने वाला नहीं है। देश की जनता बदलाव चाहती है ताकि भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर का विकास हो।

देश की परेशानियों का हल है विकास

PM Narendra Modi about Corruption

प्रधानमंत्री ने विकास पर जोर देते हुए कहा कि भारत की सभी परेशानियों का एकमात्र हल विकास है। उन्होंने कहा कि आज देश का आम आदमी विकास को प्राथमिकता दे रहा है। क्या किसान, क्या मजदूर, हर कोई विकास चाहता है।

अब कोई विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहना चाहता है। दुनिया आगे बढ़ रही है और यही वजह है कि भारत के लोगों में भी आगे बढ़ने की ललक है। मोदी ने कहा कि देश के विकास में आधारभूत ढांचे की अहम भूमिका है।

विज्ञापन

विकास को हर घर तक पहुंचाना होगा

PM Narendra Modi about Corruption

पीएम मोदी ने कहा कि केवल सड़कों का जाल बिछाने, रेल नेटवर्क और हवाई अड्डे बनाने से आधारभूत ढांचे की जरूरत पूरी नहीं हो जाती है बल्कि घर-घर को 21वीं शताब्दी की आवश्कताओं के मुताबिक इंटरनेट, गैस ग्रिड, वाटर ग्रिड और बिजली ग्रिड से जोड़ने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि सड़कें देश के लिए धमनी का काम करती हैं और विकास को सुदूर गांवों तक ले जाती है। आज यह सड़क हरियाणा और राजस्थान को जोड़ रही है। इससे दोनों राज्यों के साथ-साथ देश का भी हित होगा। हमारी कोशिश विकास को देश के हर घर में पहुंचाने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed