फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Modi will take stock of Punjab and Himachal on september 9

आपदा: पीएम मोदी कल पंजाब और हिमाचल का लेंगे जायजा, हरियाणा में टूटे तटबंध, सेना पहुंची...4,887 गांव प्रभावित

Mon, 08 Sep 2025 03:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 08 Sep 2025 03:35 AM IST
सार

प्रधानमंत्री कांगाड़ा में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के बारिश से तबाह हुए इलाकों का भी हवाई सर्वेक्षण करेंगे। 

विज्ञापन
PM Modi will take stock of Punjab and Himachal on september 9
पीएम मोदी बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पंजाब के बाढ़ प्रभावित गुरदासपुर और हिमाचल प्रदेश में चंबा, मंडी और कुल्लू जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री कांगाड़ा में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पंजाब भाजपा महासचिव अनिल सरीन ने बताया कि पीएम राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे और बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के बारिश से तबाह हुए इलाकों का भी हवाई सर्वेक्षण करेंगे। 

विज्ञापन


हरियाणा के चार जिलों में ड्रेनें और तटबंध टूटे, सेना पहुंची...4,887 गांव प्रभावित
बारिश थमने के बाद हरियाणा में यमुना, मारकंडा, बेगना, सोम व राक्षी का जलस्तर कम होने लगा है, लेकिन जीटी बेल्ट में टांगरी और घग्गर नदी रविवार को भी खतरे के निशान से ऊपर बही। नदियों का पानी घटने के बाद गांवों में बर्बादी के निशान नजर आने लगे हैं और भूमि कटाव भी बढ़ गया है। रविवार काे पलवल में यमुना नदी के तेज बहाव के कारण मोहना-बाघपुर मुख्य मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेना की आर्टिलरी फोर्स की 15 जवानों की टुकड़ी पहुंची और पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। वहींं सिरसा के गांव पनिहारी में तटबंध और हिसार, बहादुरगढ़ व सोनीपत में कई ड्रेनें टूट गईं। इससे हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन


हरियाणा में आपदाग्रस्त स्थिति के चलते उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक स्थगित कर दी गई है। बैठक 11 सितंबर को फरीदाबाद के सूरजकुंड में होनी थी जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में हरियाणा के अलावा पंजाब, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ व लद्दाख और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के प्रतिनिधि भाग लेते हैं। जलभराव से अब तक कुल 4887 गांव प्रभावित हुए हैं। रविवार रात तक इन गांवों के 2 लाख 37 हजार किसानों ने नुकसान का ब्योरा क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed