फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Modi will address rally in Ferozepur on January 5

विधानसभा चुनाव: पंजाब में पीएम मोदी फूंकेंगे भाजपा का चुनावी बिगुल, पांच जनवरी को फिरोजपुर में पहली रैली

Mon, 27 Dec 2021 10:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Dec 2021 10:01 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर से विधानसभा चुनाव का बिगल फूंकेंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर यह प्रधानमंत्री मोदी की पहली रैली होगी। भाजपा पहली बार कैप्टन अमरिंदर सिंह व सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन
PM Modi will address rally in Ferozepur on January 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब में विधानसभा चुनाव करीब आते ही भारतीय जनता पार्टी चुनावी मोड में आ गई है। सूबे में पार्टी का चुनावी बिगुल खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फूंकेंगे। पांच जनवरी को फिरोजपुर में होने वाली भाजपा की रैली में वह पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब आगमन को लेकर पार्टी ने तैयारियों की समीक्षा को लेकर मंगलवार को जालंधर में एक बैठक का आयोजन रखा है। इसमें पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे।

विज्ञापन


जालंधर में होने वाली इस अहम बैठक में प्रदेश और जिला प्रभारी, जिला प्रधान, 2017 में चुनाव लड़ चुके उम्मीदवार, सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष और जनरल सेक्रेटरी, लोकसभा प्रभारी और प्रवासी जिला प्रभारियों को बुलाया गया है। पंजाब भाजपा के इस चुनावी मंच पर पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और शिअद संयुक्त के प्रमुख सुखदेव सिंह ढींढसा भी दिखाई देंगे। 
विज्ञापन


भाजपा पहली बार शिरोमणि अकाली दल से अलग होकर चुनाव लड़ रही है, इसलिए उन पर यहां भीड़ जुटाने का भारी दबाव होना तय है। हालांकि पार्टी नेताओं के इस दबाव को कैप्टन और ढींढसा भी काफी हल्का करेंगे। जालंधर में भाजपा ने चुनाव कार्यालय बनाया है, वहीं से इसकी पूरी रणनीति तैयार की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले कांग्रेस का भी चुनाव प्रचार करने के लिए राहुल गांधी तीन जनवरी को मोगा पहुंच रहे हैं। इससे पहले शिअद ने भी मोगा से ही अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की थी। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कई बार पंजाब का दौरा कर चुके हैं। वह पंजाब में बेहद सक्रिय हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed