फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Modi refused to bow down to US pressure: Jakhar

पीएम मोदी ने अमेरिका के दवाब के आगे झुकने से किया इन्कार : जाखड़

Sun, 17 Aug 2025 07:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
PM Modi refused to bow down to US pressure: Jakhar
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि अमेरिका लगातार भारत पर दबाव बना रहा है कि वह अपनी कृषि उपज को भारतीय बाजारों में प्रवेश की अनुमति दे। इसके लिए अमेरिका ने भारत पर सख्त टैरिफ प्रतिबंध भी लगाए हैं लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जानते हैं कि अगर अमेरिका की कृषि उपज भारत में बिकने लगेगी तो भारतीय किसान बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने अमेरिका के दबाव के आगे झुकने से इन्कार कर दिया। उन्होंने किसानों और किसान संगठनों से अपील करते हुए कहा कि यह समय राष्ट्रीय हित के लिए अपने प्रधानमंत्री के साथ मजबूती से खड़े होने का है ताकि प्रधानमंत्री किसानों के हक के लिए और अधिक दृढ़ता से लड़ सकें। जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग नीति के मुद्दे पर दूसरे दलों ने वास्तव में सरकार पर दबाव बनाने के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा के दबाव और पंजाब के लोगों के तीखे विरोध के कारण ही सरकार को यह नीति वापस लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed