फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Modi praise the painting of chandigarh based 7th class student Vishakha

चंडीगढ़ की 7वीं की छात्रा की भूकंप पर पेंटिंग को पीएम मोदी ने सराहा

Thu, 08 Dec 2016 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 08 Dec 2016 05:10 PM IST
विज्ञापन
PM Modi praise the painting of chandigarh based 7th class student Vishakha
विशाखा की पीएम ने की तारीफ - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में गांव खुड्डा लाहौरा के सरकारी स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा की पेंटिंग की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीफ की। इससे खुश पंचायत ने विशाखा की 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए कहा है।

विज्ञापन


सरपंच राकेश शर्मा ने इसकी पुष्टि की। बता दें कि विशाखा के पिता विनोद कुमार पेशे से ऑटो ड्राइवर हैं। गौरतलब है कि 3 नवंबर को दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में विशाखा ने भूकंप पर पेंटिंग प्रदर्शित की थी। पेंटिंग में दिखाया गया है कि भूकंप आने पर मकान गिर रहे हैं। लोग इधर-उधर भाग रहे हैं। 
विज्ञापन


लोग भूकंप के बाद सुरक्षित स्थान पर कैसे पहुंचें और अपनी और दूसरों की जान कैसे बचाएं।पीएम मोदी ने विशाखा की पेंटिंग देखकर काफी तारीफ की थी। पीएम ने विशाखा का हौसला अफजाई करते हुए पेंटिंग को वेरी गुड कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने की विशाखा से बात

PM Modi praise the painting of chandigarh based 7th class student Vishakha
विशाखा की पीएम ने की तारीफ - फोटो : अमर उजाला

विशाखा ने बताया कि पीएम ने मुझसे बात की यह मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। स्कूल की प्रिंसिपल किरणा बाला भी अपने इस छात्रा पर गर्व करती हैं। 

वह कहती हैं कि विशाखा की पेंटिंग ने स्कूल का नाम रोशन कर दिया। उन्होंने कहा कि डिजास्टर रिस्क रिडक्शन मैनेजमेंट पर चंडीगढ़ में स्टेट लेवल की ड्राइंग प्रतियोगिता हुई थी। इसमें चंडीगढ़ से तीन विद्यार्थी चुने गए थे।

इनमें विशाखा भी शामिल थी। विशाखा की प्रतिभा से खुश ग्राम पंचायत खुड्डा लाहौरा ने उसकी दसवीं तक की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला लिया है। सरपंच राकेश शर्मा का कहना है कि विशाखा को कोचिंग और पढ़ाई के खर्च के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed