चंडीगढ़ की 7वीं की छात्रा की भूकंप पर पेंटिंग को पीएम मोदी ने सराहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में गांव खुड्डा लाहौरा के सरकारी स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा की पेंटिंग की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीफ की। इससे खुश पंचायत ने विशाखा की 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए कहा है।
सरपंच राकेश शर्मा ने इसकी पुष्टि की। बता दें कि विशाखा के पिता विनोद कुमार पेशे से ऑटो ड्राइवर हैं। गौरतलब है कि 3 नवंबर को दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में विशाखा ने भूकंप पर पेंटिंग प्रदर्शित की थी। पेंटिंग में दिखाया गया है कि भूकंप आने पर मकान गिर रहे हैं। लोग इधर-उधर भाग रहे हैं।
लोग भूकंप के बाद सुरक्षित स्थान पर कैसे पहुंचें और अपनी और दूसरों की जान कैसे बचाएं।पीएम मोदी ने विशाखा की पेंटिंग देखकर काफी तारीफ की थी। पीएम ने विशाखा का हौसला अफजाई करते हुए पेंटिंग को वेरी गुड कहा था।
पीएम मोदी ने की विशाखा से बात
विशाखा ने बताया कि पीएम ने मुझसे बात की यह मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। स्कूल की प्रिंसिपल किरणा बाला भी अपने इस छात्रा पर गर्व करती हैं।
वह कहती हैं कि विशाखा की पेंटिंग ने स्कूल का नाम रोशन कर दिया। उन्होंने कहा कि डिजास्टर रिस्क रिडक्शन मैनेजमेंट पर चंडीगढ़ में स्टेट लेवल की ड्राइंग प्रतियोगिता हुई थी। इसमें चंडीगढ़ से तीन विद्यार्थी चुने गए थे।
इनमें विशाखा भी शामिल थी। विशाखा की प्रतिभा से खुश ग्राम पंचायत खुड्डा लाहौरा ने उसकी दसवीं तक की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला लिया है। सरपंच राकेश शर्मा का कहना है कि विशाखा को कोचिंग और पढ़ाई के खर्च के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।