फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Modi may come to Haryana in August

Chandigarh News: अगस्त में हरियाणा आ सकते हैं पीएम मोदी

Tue, 30 Jul 2024 05:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
PM Modi may come to Haryana in August
हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन कर भाजपा की चुनाव तैयारियों को देंगे गति
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव में जुटी भाजपा की तैयारियों को धार देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी अगस्त में हरियाणा का दौरा कर सकते हैं। हरियाणा भाजपा ने पीएम मोदी से समय मांगा है। भाजपा की योजना पीएम से हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करने की है। हिसार एयरपोर्ट का निर्माण अंतिम चरण में है।

हरियाणा सरकार का दावा है कि अगस्त में हिसार एयरपोर्ट का काम पूरा हो जाएगा। उड़ानों को लेकर करार पहले ही किया जा चुका है। पहले चरण में पांच शहरों के लिए उड़ानें शुरू की जानी हैं। कुछ दिन पहले सीएम नायब सिंह सैनी ने हिसार में घोषणा भी की थी कि हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। उसके बाद भाजपा ने पीएम मोदी के दौरे की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी का दावा है कि अगस्त में पीएम मोदी आएंगे और पार्टी की चुनाव तैयारियों की गति को तेज करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed