फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Modi linked the budget to the ideals of Guru Ravidas and the welfare of the poor.

Chandigarh News: पीएम मोदी ने बजट को गुरु रविदास के विचारों और गरीब-कल्याण से जोड़ा

Sun, 01 Feb 2026 08:31 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
PM Modi linked the budget to the ideals of Guru Ravidas and the welfare of the poor.
-पंजाब के ग्रामीण इलाकों के गरीब व दलित लोगों को आशा की किरण दिखा गए मोदी
विज्ञापन

---
सुरिंदर पाल

जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में संत गुरु रविदास जयंती के अवसर पर केंद्रीय बजट को गरीबों के जीवन में स्थायी बदलाव लाने वाला बताया और इसे गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के विचारों से जोड़ा। प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरु रविदास जी ने जिस समाज का सपना देखा था, जहां कोई भेदभाव, डर या अभाव न हो, वही उद्देश्य केंद्र सरकार का केंद्रीय बजट है। यह बजट गरीबों, दलितों, श्रमिकों और किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का बजट केवल आंकड़ों की प्रस्तुति नहीं, बल्कि उन लोगों के जीवन को आसान बनाने की योजना है, जो अब तक सिस्टम के हाशिये पर थे। उन्होंने बताया कि यह बजट गरीबों को समान अवसर देने और उनके जीवन को भयमुक्त बनाने का प्रयास है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, और पेंशन योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ये योजनाएं गरीबों के लिए डर-मुक्त जीवन की नींव हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों के लिए विशेष ध्यान
प्रधानमंत्री ने बजट में ग्रामीण सड़कों, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य ढांचे और डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे पंजाब के ग्रामीण इलाकों, मजदूर वर्ग और छोटे किसानों को सीधे लाभ होगा। उन्होंने कहा कि जब गरीब को बुनियादी सुविधाएं मिलती हैं, तभी समाज सच्चे अर्थों में प्रगति करता है। इस पहल से पंजाब की ग्रामीण आबादी को आशा की किरण मिली है, जो अक्सर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत गुरु रविदास जी की धरती पर विशेष संदर्भ
प्रधानमंत्री मोदी ने संत गुरु रविदास जी की धरती पर खड़े होकर बजट की चर्चा को खास बताया, क्योंकि यहां दलित, श्रमिक और कारीगर वर्ग की बड़ी संख्या है। उन्होंने कहा कि इस वर्ग के लिए बजट में एमएसएमई, हस्तशिल्प और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का प्रावधान किया गया है। इससे पंजाब के इन वर्गों को नए अवसर मिलेंगे। जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री से लेकर लुधियाना की कपड़ा इंडस्ट्री में भी बदलाव की दिशा दिखाने वाला यह बजट राज्य के विकास के लिए अहम कदम है।

समान अवसर और समाज का समग्र विकास
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसा शासन देना है जहां हर नागरिक को समान अवसर मिलें और कोई भूखा न रहे। उन्होंने होशियारपुर, फिरोजपुर और बठिंडा के विकास के साथ-साथ पंजाब में कैंसर के बढ़ते मामलों पर भी अपनी चिंता व्यक्त की।


बजट का रास्ता बेगमपुरा की ओर
प्रधानमंत्री मोदी का संदेश स्पष्ट था कि बजट का रास्ता गुरु रविदास जी के बेगमपुरा की ओर जाता है, जहां डर नहीं, भेदभाव नहीं और अभाव नहीं होता। केंद्र सरकार का दावा है कि गुरु रविदास जी के विचारों से प्रेरित होकर गरीबों को सशक्त बनाना ही विकसित भारत की असली पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed