फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Housing Scheme, Center approves 10 thousand flats in Maloya

पीएम आवास योजना: मलोया में 10 हजार फ्लैट्स बनाने की केंद्र ने दी मंजूरी

Fri, 07 Jul 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Jul 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
PM Housing Scheme, Center approves 10 thousand flats in Maloya
- फोटो : File Photo
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चंडीगढ़ प्रशासन पहले फेज में करीब 10 हजार फ्लैट्स बनाएगा। आवासीय योजना को लेकर दिल्ली में आयोजित सेक्रेटरी लेवल की बैठक में यूटी प्रशासन की ओर से यह प्रस्ताव रखा गया, इस पर केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने आवास और शहरी गरीबी उपशमन केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू के समक्ष हाउसिंग फॉर ऑल प्रोजेक्ट पर अपनी प्रजेंटेशन दी। जिसमें चंडीगढ़ प्रशासन ने अगस्त माह से आवासीय योजना के तहत 10 हजार फ्लैट्स के निर्माण का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि आवासीय योजना के लिए जगह तय कर ली गई है। मलोया में पहले चरण में 10 हजार फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा। इनमें ईडब्लयूएस कैटेगरी के तहत 3500 फ्लैट, एलआईजी के तहत 3000, एमआईजी-1 के दो हजार और एमआईजी-2 के तहत 1500 फ्लैट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के पास फ्लैट के लिए कुल एक लाख 22 हजार 899 आवेदन आ चुके हैं। सीएचबी चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस का कहना है कि इस योजना के तहत ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी-1 और 2 कैटेगरी के फ्लैट्स के लिए आवेदन मांगे गए थे।

बैंस ने बताया कि अगले माह से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए केंद्र से भी मंजूरी मिल चुकी है। पहले फेज में कौन सी कैटेगरी के तहत कितने फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा। प्रशासन की ओर से केंद्र सरकार को इसकी जानकारी दे दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार, हाल ही में प्रशासन की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मांगे गए आवेदन में 36 हजार 382 आवेदन मैनुअल, 40 हजार 524 ऑनलाइन और 45 हजार 993 ई संपर्क केंद्र के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। प्रशासन की ओर से वर्ष 2021 तक चंडीगढ़ के इन डेढ़ लाख लोगों को अपना घर मुहैया कराने की योजना है। शहर के कौन से हिस्से में कितनी जमीन खाली पड़ी है।


इस पर प्रशासन की ओर से रिपोर्ट तैयार कर गृह मंत्रालय को भेज दी गई है। प्रशासन को गृह मंत्रालय ने पहले ही अवगत करा दिया है कि शहर में मार्केट रेट से कम किसी को भी जमीन अलॉट नहीं की जा सकती और जमीन नीलामी के जरिए ही दी जाएगी। मंत्रालय की ओर से जमीन अधिग्रहण पर पहले ही रोक लगाया जा चुका है। प्रशासन के पास शहर में लगभग 700 एकड़ जमीन है। इसमें से 300 एकड़ जमीन विभिन्न प्रोजेक्टों के लिए थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed