{"_id":"58f906ef4f1c1bde6b471a4b","slug":"pm-housing-scheme-apply-now-for-flats","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास योजना: दो दिन और करें फ्लैट्स के लिए आवेदन, अंतिम तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास योजना: दो दिन और करें फ्लैट्स के लिए आवेदन, अंतिम तिथि बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Apr 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Housing Board
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट के लिए आवेदन को दो दिन का और समय मिला है। पहले वीरवार तक की ही आवेदन की अंतिम तारीख तय की गई थी। सीएचबी चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस का कहना है कि लोगों की भीड़ को देखते हुए अब अंतिम तारीख 22 अप्रैल की गई है।
वीरवार शाम को 5 बजे तक एक लाख 13 हजार लोगों ने मकान के लिए आवेदन किया है, जबकि ई संपर्क सेंटर पर रात 8 बजे तक फार्म जमा होते रहे। बुधवार तक एक लाख दो हजार लोगों ने आवेदन किया था। इस योजना के तहत ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी-1 और 2 कैटेगरी के फ्लैट्स के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के चेयरमैन मनिंदर बैंस का कहना है कि 36 हजार आवेदन मैनुअली, 39 हजार ऑनलाइन और 38 हजार ई संपर्क के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। इस स्कीम के लिए वही लोग आवेदन कर सकते हैं, जो 17 जून, 2015 से पहले शहर में रह रहे होें। ऑनलाइन आवेदन करने का कोई शुल्क चार्ज नहीं किया जा रहा है।