फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Plumber's body found in bushes, fear of death due to drug overdose

झाड़ियों में मिला प्लंबर का शव, ड्रग्स के ओवरडोज से मौत की आशंका

Thu, 05 May 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Plumber's body found in bushes, fear of death due to drug overdose
चंडीगढ़। सेक्टर-45 स्थित मंडी ग्राउंड की झाड़ियों में बुधवार दोपहर एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास सिरिंज बरामद हुई है। प्राथमिक जांच में ड्रग्स के ओवरडोज से मौत की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान धनास निवासी प्लंबर सब्बर (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने जीएमसीएच-32 में डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया। वहीं, विसरा को जांच के लिए सीएफएसएल लैब भेजा गया है। सीएफएसल रिपोर्ट में मौत के असल कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन

सेक्टर-45 बुडै़ल चौकी प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि मृतक सब्बर मंगलवार शाम से घर से लापता था। वह बुडैल में प्लंबर का काम करता था। कुछ दुकानों से जुड़कर वह अपना काम करता था। सब्बर का भाई भी बुडैल में मंडी ग्राउंड के सामने ही काम करता है। भाई बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मंडी ग्राउंड में शौचालय के लिए गया तो उसने देखा झाड़ियों में उसका भाई बेसुध पड़ा है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का कहना है सब्बर पहले ड्रग्स लेने का आदी था। वह राजपुरा में नशा मुक्ति केंद्र में भी रहा था। मौके से पुलिस को सिरिंज बरामद हुई है।
विज्ञापन

दाईं बाजू पर सिरिंज का निशान, आंख को जानवर ने नाेंचा
सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सब्बर की आंख को किसी जानवर ने बुरी तरह नोंच डाला है और उसकी मौत 10 से 12 घंटे पहले हो चुकी थी। माना जा रहा है कि चूहे ने ही मृतक की आंख को नोंचा है। डॉक्टर के अनुसार मृतक के दाईं बाजू पर सिरिंज का निशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्बर की तीन बेटियां
सुदेश कुमार ने बताया सब्बर की तीन बेटियां हैं। पहले पत्नी से दो और दूसरी से एक। पहली पत्नी से उसका तलाक हो गया था। बाद में उसने दूसरी शादी की और पत्नी के साथ धनास में रहने लगा। पहली पत्नी से हुईं दोनों बेटियां सब्बर के माता-पिता के साथ बुडैल में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed