फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Plsura Baby Murder Case: Girl raped

हत्या के विरोध में सड़क पर डटे रहे लोग

Tue, 03 Dec 2013 02:05 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Dec 2013 02:05 AM IST
विज्ञापन
Plsura Baby Murder Case: Girl raped

पिंकी रानी की हत्या के बाद गुस्साए पलसौंरा गांव के निवासियों ने सेक्टर-55/56 के चौक पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शनकारी वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।

आलम यह रहा कि हत्या के विरोध में सोमवार को पलसौंरा गांव में पूरे दिन चूल्हे तक नहीं जले।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। इस मौके पर अभिभावकों ने कहा पिंकी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस ने समय रहे कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


इसके चलते अपहरणकर्ताओं ने उसकी हत्या कर दी। आक्रोशित लोगों ने सोमवार को हत्या के विरोध में तीन प्रमुख सड़कों में आवाजाही बंद रही।

इससे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टर-40-41, 41-52, 55-40 और 54-55 की सड़क बंद कर दी गई थी।

सेक्टर-40, 41 और मोहाली जाने वाले लोगों को अपने घर जाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मालूम हो कि गुस्साएं लोगों ने पुलिस की कारगुजारी ने नाखुश होकर रविवार रात को भी जाम लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रदर्शन में पिंकी के स्कूली और कक्षा के बच्चों ने भी भाग लेते हुए पुलिस अधिकारियों से इंसाफ की मांग की। इस हादसे से पिंकी के सेक्टर-54 के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी मायूसी छा गई है।

स्कूल के टीचरों के भी आंसू छलक आए। प्रदर्शन में भाग लेने के लिए भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन और कई नेता पहुंचे।

भाजपा नेताओं ने तो यहां तक मांग की कि पुलिस की लापरवाही से पिंकी रानी की हत्या हुई है ऐसे में जिम्मेदार पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त किया जाए।

प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए डीएसपी साउथ एसएस मलिक मौजूद रहे, लेकिन गुस्साएं लोग नहीं माने।

शव को गांव में लाने की मांग
इस प्रदर्शन में जब गुस्साएं लोगों को जब यह पता लगा कि पुलिस पिंकी के शव को पोस्टमार्टम के बाद सीधा संस्कार के लिए सेक्टर-25 लाने की योजना बना रही है तो गांव के निवासी और भड़क गए। निवासी अंत तक इस मांग पर अड़े रहे कि शव को पहले सेक्टर-25 लाया जाए।


पुलिस सर्तकता दिखाती तो नहीं होती हत्या
पिंकी की मां ने भी इस प्रदर्शन में भाग लिया। मां ने रोते हुए कहा कि अगर पुलिस चाहती तो उनकी बेटी की हत्या नहीं होती और आज वह जिंदा होती।

उन्होंने बताया कि समय रहते हुए पुलिस को बेटी के गायब होने की जानकारी दे दी गई थी।

पलसौंरा में अलर्ट घोषित

पिंकी की हत्या से गांव में तनाव का माहौल है, ऐसे में पुलिस ने यहां पर अलर्ट घोषित कर दिया है। पलसौंरा गांव में पुलिस ने सुरक्षा भी बढ़ा दी है, ताकि कोई अशांति न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed