फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Plea for justice in police headquarters for not taking action

कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस मुख्यालय में लगाई इंसाफ की गुहार

Fri, 25 Dec 2020 02:05 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Plea for justice in police headquarters for not taking action
चंडीगढ़। पांच महीने पहले गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित एक मकान में यूटी पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर विष्णु दत्त की बेटी रितु शर्मा का संदिग्ध हालत में फंदे से झूलता हुआ शव मिला था। मामले में परिजनों को जानलेवा धमकी मिली थी, जिसकी शिकायत उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस से की। 50 दिन बाद भी कार्रवाई न होने पर परिजनों ने वीरवार को सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

सेक्टर-20 निवासी रितु का 10 अगस्त 2020 को गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित उसका शव कमरे के बाथरूम में फव्वारे से चुन्नी में लटकता मिला था। रितु के बड़े अजय ने बताया था कि जांच पर रितु की जांघ और पेट पर चोट के निशान थे। उससे दुष्कर्म होने का भी शक जताया गया था, लेकिन पुलिस सही ढंग से कार्रवाई करने के बजाय लापरवाही बरती है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी, लेकिन अब तक पुलिस ढील बरत रही है। आरोप है कि पुलिस 3 नवंबर को रितु का लैपटॉप अपने साथ ले गई, लेकिन अब तक केस के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है। अजय का आरोप था कि 10 और 18 अक्टूबर को कुछ अनजान लोग उनके घर पहुंचकर धमकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed