{"_id":"5d70aaa18ebc3e93b65d3cf1","slug":"plea-against-single-bench-decision-on-punjab-university-dsw-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थमा पीयू का डीएसडब्ल्यू विवाद, सिंगल बेंच के फैसले को खंडपीठ में चुनौती, याचिका दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थमा पीयू का डीएसडब्ल्यू विवाद, सिंगल बेंच के फैसले को खंडपीठ में चुनौती, याचिका दायर
Thu, 05 Sep 2019 11:56 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 05 Sep 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) के डीन स्टूडेंट वेल्फेयर पद से जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को प्रो इमैन्युअल नाहर को बहाल करने के सिंगल बेंच के आदेश के खिलाफ पीयू ने खंडपीठ में अपील दाखिल कर दी। इस अपील पर खंडपीठ वीरवार सुबह सुनवाई करेगी। मंगलवार को हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने वीसी ने आदेश जारी कर डीएसडब्ल्यू के पद से हटाए गए प्रो इमेन्युअल नाहर को राहत देते हुए उन्हें 16 सितंबर तक इस पद पर बने रहने के आदेश दिए थे।
पीयू को आदेश दिया था कि वह 7 दिन के भीतर दोबारा सीनेट की बैठके बुलाकर डीएसडब्ल्यू पद पर नए सिरे से निर्णय लें। सिंगल बेंच के फैसले को खंडपीठ में चुनौती दी गई है। अपील पर तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए चीफ जस्टिस कृष्ण मुरारी के समक्ष आग्रह किया गया।
चीफ जस्टिस ने कहा कि वह इस अपील पर सुनवाई नहीं कर सकते लेकिन अन्य बेंच कर सकती है और ऐसे में अपील को रजिस्ट्री में दाखिल कर दें। दोपहर तक अपील रजिस्ट्री में शामिल नहीं हो पाई। शाम को अपील दाखिल हुई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। वीरवार सुबह एक बार फिर चीफ जस्टिस के समक्ष इस अपील पर तत्काल सुनवाई के लिए निवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन
यह है मामला
22 अगस्त को सीनेट की बैठक में प्रो नाहर को डीएसडब्ल्यू पद पर एक वर्ष की एक्सटेंशन दिए जाने से इंकार करते हुए वीसी प्रो राजकुमार ने प्रो जगत भूषण की नियुक्ति कर दी थी। सीनेट के 48 सदस्य प्रो इमेन्युअल नाहर को इस पद पर एक वर्ष की एक्सटेंशन दिए जाने के पक्ष में थे। बावजूद इसके वीसी ने राय को दरकिनार कर प्रो जगत भूषण को इस पद पर नियुक्ति के आदेश दे दिए। इसी के खिलाफ प्रो इमेन्युअल नाहर सहित चार अन्य सीनेट सदस्यों के हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी।