फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Plaza of Sector 17 decorated like a bride, people started feeling excited

Chandigarh News: दुल्हन की तरह सज गया सेक्टर-17 का प्लाजा, लगने लगी लोगों की रौनक

Mon, 06 Nov 2023 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Plaza of Sector 17 decorated like a bride, people started feeling excited
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल का दिल कहलाने वाले सेक्टर-17 के प्लाजा की रौनक फिर लौटने लगी है। मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने प्लाजा को दुल्हन की तरह सजाया है। हर तरफ रंगबिरंगी लाइटें लगीं हैं। पेड़ों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। म्यूजिकल फाउंटेन से लेकर दुकानों तक लाइटें जगमगा रहीं हैं। मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से की गई इस सजावट का रविवार को मेयर अनूप गुप्ता और आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने उद्घाटन किया। मेयर अनूप गुप्ता ने कहा कि दिवाली के मद्देनजर प्लाजा को लाइटों से सजाया गया है। इसमें स्थानीय मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन का काफी सहयोग है। नगर निगम की भी कोशिश रहेगी कि यहां पर कार्यक्रम होते रहें ताकि प्लाजा की रौनक फिर से लौट आए। कहा कि निगम और प्रशासन के प्रयासों से लोग अब फिर प्लाजा का रुख करने लगे हैं। आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने कहा कि बहुत कम शहरों में ऐसी खुली जगह मौजूद हैं। यही चंडीगढ़ की खूबसूरती है। प्रशासन और नगर निगम ने मिलकर यहां पर नए कार्य कराए हैं और अब मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने प्लाजा को दुल्हन की तरह सजाया है। शुरू से ही सेक्टर-17 चंडीगढ़ की पहचान रहा है। उम्मीद है कि हम सभी प्लाजा की रौनक को वापस लाने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed