फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Players from Haryana maintained their dominance in Paris Olympics

Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में भारत ने जीते छह पदक, हरियाणा के खिलाड़ियों को मिले पांच, लेकिन चमक घटी

Mon, 12 Aug 2024 10:42 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 12 Aug 2024 10:42 AM IST
सार

टोक्यो में हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते थे। इनमें तीन पदक व्यक्तिगत थे। इस बार भारत के 117 सदस्यीय ओलंपिक खिलाड़ियों में से 25 हरियाणा से हैं। हरियाणा के खिलाड़ियों को पांच पदक मिले हैं लेकिन उनकी चमक फीकी पड़ी है। 

विज्ञापन
Players from Haryana maintained their dominance in Paris Olympics
मनु भाकर और सरबजोत - फोटो : ANI/File

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों ने दबदबा बरकरार रखा है। इस बार भारत ने कुल छह पदक जीते हैं, जिसमें पांच हरियाणा के खिलाड़ियों के हैं। इनमें एक रजत और दो कांस्य समेत तीन पदक व्यक्तिगत हैं। 

विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक-2021 की तुलना में इस बार हरियाणा के खिलाड़ियों के पदकों की संख्या बढ़ी है, लेकिन पदकों की चमक कम हुई है।

पेरिस ओलंपिक में झज्जर की बेटी मनु भाकर ने 12 साल बाद निशानेबाजी में देश को पदक दिलाया है। मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने 25 मीटर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में अंबाला के सरबजोत के साथ भी कांस्य पदक जीता। मनु ने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतकर नया कीर्तिमान भी स्थापित किया।
विज्ञापन


टोक्यो में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पानीपत के नीरज चोपड़ा ने इस बार ग्रोइन इंजरी के बाद भी रजत पदक हासिल किया। उन्होंने 89.45 मीटर दूर भाला फेंककर देश को रजत पदक दिलाया। एंजरी के कारण ही नीरज के छह में से पांच थ्रो फाउल में गिने गए। झज्जर के अमन सहरावत ने 57 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक के लिए मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने प्यूर्टो रिको के पहलवान को हराकर कुश्ती का एक मात्र पदक देश की झोली में डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय हॉकी टीम टोक्यो के बाद पेरिस में भी कांस्य पदक जीतने में सफल रही। हरियाणा के तीन खिलाड़ी सोनीपत के सुमित व अभिषेक नैन और हिसार के संजय इस टीम का हिस्सा थे। मैच के दौरान सुमित कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। मुक्केबाजों के दल में हरियाणा के चार खिलाड़ी शामिल थे। इनमें रोहतक के अमिल पंघाल, करनाल के निशांत देव, भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया और प्रीति पंवार शामिल थीं। इनसे भी इस बार पदक जीतने की उम्मीद थी, लेकिन मुक्केबाजी में इस बार भी कोई पदक नहीं मिला।

भजन में दिखा स्वर्णिम भविष्य

सिरसा की तीरंदाज भजन कौर भले ही पदक नहीं जीत पाईं लेकिन अपने अपने प्रदर्शन से इस युवा खिलाड़ी ने खासा प्रभावित किया। खेलों की सबसे बड़ी प्रतियोगिता में विश्व के बड़े खिलाड़ियों के सामने बिना दबाव के लगाए गए उनके सटीक निशानों ने अगले ओलंपिक में पदक की उम्मीद बांधी है।

पदक न जीतकर भी विनेश, निशा और रितिका चैंपियन

पहलवान विनेश फोगाट दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से 100 ग्राम वजन ज्यादा होने से 50 किलो भार वर्ग के फाइनल नहीं खेल सकीं। देश को उनसे स्वर्ण जीतने की पूरी उम्मीद थी। हालांकि भारतीय ओलंपिक संघ ने इस फैसले के खिलाफ खेल पंचाट में अपील कर रखी है और 13 अगस्त को इस पर फैसला आना है। हरियाणा सरकार ने घोषणा की है कि विनेश को रजत पदक विजेता के समान सम्मान व लाभ दिए जाएंगे। रोहतक की पहलवान रितिका हुड्डा को भी कुश्ती के नियमों के कारण हार का सामना करना पड़ा। 76 किग्रा भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में किर्गिस्तान की खिलाड़ी के खिलाफ बराबरी के बाद आखिरी अंक गंवाने के कारण उन्हें पराजित घोषित किया गया। इसके अलावा पहलवान निशा दहिया दाएं हाथ में चोट के कारण शुरुआती बढ़त के बावजूद 68 किग्रा कुश्ती मुकाबले के क्वार्टर फाइनल में उत्तर कोरिया की खिलाड़ी से हारकर बाहर हो गईं।

पदक विजेताओं को करोड़ों के पुरस्कार

हरियाणा सरकार ने पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाडि़यों के लिए नगद पुरस्कार और सम्मान करने की घोषणा की थी। सरकार की ओर से एलान किया गया था कि पेरिस ओलिंपिक में जो भी खिलाड़ी स्वर्ण लेकर आएगा उसे 6 करोड़ रुपये, रजत जीतने पर 4 करोड़ और कांस्य जीतने पर 2.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेता हरियाणवी

खिलाड़ी                   पदक              खेल
नीरज चोपड़ा              स्वर्ण            भाला फेंक
रवि दहिया                 रजत             कुश्ती
बजरंग पूनिया             कांस्य            कुश्ती
हॉकी                      कांस्य             --

पेरिस ओलंपिक के पदक विजेता हरियाणवी

खिलाड़ी                    पदक              खेल
नीरज चोपड़ा               रजत            भाला फेंक
मनु भाकर                दो कांस्य          निशानेबाजी
सरबजोत सिंह             कांस्य           निशानेबाजी
अमन सहरावत            कांस्य            कुश्ती
हॉकी                       कांस्य 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed