फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Players are busy preparing before participating in the Asian Roller Skating Championship

Chandigarh News: एशियन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने से पहले तैयारियों में जुटे खिलाड़ी

Sun, 06 Jul 2025 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Players are busy preparing before participating in the Asian Roller Skating Championship
चंडीगढ़। एशियन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के कैंप से पहले खिलाड़ी शहर के सेक्टर-7 स्थित केबीडीएवी स्कूल के स्केटिंग रिंक पर कड़े अभ्यास में जुटे हुए हैं। इन खिलाड़ियों में लड़के और लड़कियां शामिल हैं। अभ्यास सत्र को शहर के वरिष्ठ कोच कड़ा प्रशिक्षण देने में जुटे हैं।
विज्ञापन

एशियन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन साउथ कोरिया में 15 से 30 जुलाई तक किया जाना है। ये खिलाड़ी पटियाला में लगने वाले कैंप में हिस्सा लेने वाले हैं। वहीं से लड़के और लड़कियों की टीमों का अंतिम चयन होना है।
विज्ञापन

कोच हरप्रीत सिंह ने बताया कि कैंप में शामिल होने वाले चंडीगढ़ के खिलाड़ी सेक्टर-7 स्थित केबीडीएवी के स्केटिंग रिंक के ट्रेनी हैं। सभी खिलाड़ी काफी मेहनत कर रहे हैं। इन्हीं में से अधिकतर खिलाड़ी भारतीय टीम में चुने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कहना है खिलाड़ियों का

कड़ी मेहनत कर रहे
दमनप्रीत सिंह केबीडीएवी स्कूल सेक्टर 7 में पढ़ाई करते हैं। वे पिछले 10 वर्ष से स्केटिंग के खेल से जुड़े हुए है। इस दौरान 9 नेशनल भी खेल चुके हैं। वे 5 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रोंज मेडल जीत चुके हैं। रोलर हॉकी स्केटिंग में अटैकिंग के तौर पर खेलते है। उन्होंने बताया कि वे कैंप के लिए इन दिनों कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
टफ मुकाबले होंगे
जुझार सिंह केबीडीएवी स्कूल सेक्टर 7 से 12 की कक्षा पास कर चुके हैं। पिछले 7 वर्ष से स्केटिंग के खेल से जुड़े हुए हैं। मैचों के दौरान अपनी टीम के लिए अटैकर के तौर पर खेलते हैं। वे 6 नेशनल खेल चुके हैं। इनमें 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रोंज हासिल कर चुके हैं। जुझार ने कहा कि चैंपियनशिप में हमें काफी टफ मुकाबले मिलने वाले हैं।
बेहतर प्रदर्शन होगा आधार
गुरशान सिंह- एसडी कॉलेज सेक्टर 32 में पढ़ाई कर रहे हैं। पिछले 10 वर्षों से स्केटिंग के मुकाबलों में हिस्सा लेते आ रहे है। इनमें 4 गोल्ड और 3 ब्रोंज मेडल हासिल कर चुके हैं। गुरशान ने बताया कि एशियन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए कैंप के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल किए जा रहे हैं।

पूरी रणनीति बनाकर ही मुकाबलों में उतरेंगे
यशिका शर्मा पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज की स्टूडेंट हैं और पिछले 16 वर्षों से स्केटिंग कर रही हैं। रोलर स्केटिंग की सक्रिय खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि कोरिया में एशियन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में उतरने से पहले हम कैंप में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। इस चैंपियनशिप में विदेशों से सर्वश्रेष्ठ टीमें हिस्सा लेने वाली है। पूरी रणनीति बनाकर ही मुकाबलों में उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed