{"_id":"afb3fff47462586c1d2a32397e585a1a","slug":"plastic-national-flag-sale-ban-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक के तिरंगों की बिक्री पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक के तिरंगों की बिक्री पर रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 13 Aug 2014 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ का सम्मान कायम रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्लास्टिक के झंडों पर पूर्ण रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
प्रदेश के आम राज प्रंबध विभाग ने सभी विभागों के प्रमुखों, डिविजनाें के आयुक्तों, जिलों के डीसी व एसडीएम को आदेश जारी किए हैं कि राष्ट्रीय ध्वज के निरादर को सख्ती से रोकने के लिए फ्लैग कोड का पालन विश्वसनीय बनाया जाए।
विज्ञापन
प्लास्टिक के झंडों का इस्तेमाल रोकने के लिए निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी राष्ट्रीय, सांस्कृतिक या खेल समारोह के अवसर पर कागज के झंडों का प्रयोग ही किया जाए। वहीं, समारोह की समाप्ति पर यह यकीनी बनाया जाए कि राष्ट्रीय झंडे को जमीन पर न फेंका जाए।
विज्ञापन