{"_id":"6050f0d38ebc3ec899797487","slug":"plans-to-closed-1057-primary-and-middle-schools-next-academic-session-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट सत्र : हरियाणा में बंद होंगे 1057 प्राथमिक और मिडिल स्कूल, पड़ोस के विद्यालयों में समायोजित होंगे छात्र और शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट सत्र : हरियाणा में बंद होंगे 1057 प्राथमिक और मिडिल स्कूल, पड़ोस के विद्यालयों में समायोजित होंगे छात्र और शिक्षक
Wed, 17 Mar 2021 01:18 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा।
- फोटो : @mlkhattar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में अगले शैक्षणिक सत्र से 1057 प्राथमिक और मिडिल स्कूलों को बंद करने की तैयारी है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 25 से कम है। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों को बंद कर एक किलोमीटर के दायरे में मौजूद स्कूलों में समाहित करने के लिए सभी डीईईओ से सूची मांगी है।
विज्ञापन
मौलिक शिक्षा निदेशक ने सभी डीडीईओ को पहली मार्च 2021 को आई सेल से मिली सूची पत्र के साथ भेजी है। डीईईओ को इस सूची में शामिल उन स्कूलों पर निशान लगाकर वापस निदेशालय को भेजना है, जिन्हें पड़ोस के स्कूलों में समायोजित कर सकते हैं। प्रदेश में 25 से कम छात्रों वाले 743 प्राथमिक स्कूल व 314 मिडिल स्कूल हैं।
विज्ञापन
इन्हें आसपास के विद्यालयों में समायोजित किया जाना है। इन स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को एक किलोमीटर के दायरे में संचालित दूसरे प्राथमिक व मिडिल स्कूलों में भेजे जाएंगे। इन स्कूलों में तैनात 1304 जेबीटी, मुख्य शिक्षकों को भी दूसरे स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार प्रदेश में 91 प्राथमिक स्कूल ऐसे हैं, जिनमें पांच से कम विद्यार्थी हैं। 120 प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या छह से दस के बीच है। 204 प्राथमिक स्कूलों में 11 से 15, 180 स्कूलों में 16 से 20 व 148 प्राथमिक स्कूलों में 21 से 25 की संख्या में विद्यार्थी हैं।
सरकार विद्यार्थी हित में इन स्कूलों को समायोजित करने जा रही है। चूंकि, कम छात्र संख्या के कारण यहां पर्याप्त शिक्षक भी नहीं हैं। जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इन्हें नजदीक के स्कूल में समायोजित कर हर विषय के शिक्षक मुहैया कराने का पूरा प्रयास स्कूल शिक्षा विभाग करेगा।