फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Plan to installed Solar system in every police station of Punjab

Ludhiana News: बिजली की समस्या से नहीं जूझेगी पुलिस, पंजाब के हर थाने में लगेंगे सोलर सिस्टम

Fri, 26 May 2023 06:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 May 2023 06:22 PM IST
सार

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पुलिस का काम काफी बढ़ चुका है। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की किल्लत भी शुरु हो जाती है लेकिन पंजाब में तो बिजली है। इसे बचाने के भी प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के थानों में सोलर पैनल लगने के बाद बिजली की किल्लत दूर होगी।

विज्ञापन
Plan to installed Solar system in every police station of Punjab
सोलर सिस्टम का उद्घाटन करते पंजाब के डीजीपी गौरव यादव व अन्य पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के थानों में अब बिजली की किल्लत दूर होगी। अब पुलिस खुद ही बिजली का इंतजाम करने में जुट गई है। पंजाब के हर थाने में सोलर सिस्टम लगाया जाएगा। लुधियाना के 13 पुलिस थानों में 120 किलोवार्ट के सोलर पैनल की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन करने प्रदेश के डीजीपी गौरव यादव खुद पहुंचे। लुधियाना के थाना जमालपुर की छत पर बड़ा सोलर पैनल लगाया गया है। उद्घाटन करने के बाद डीजीपी गौरव यादव ने वहां मौजूद सभी अधिकारियों से मुलाकात की और सोलर सिस्टम के बारे में जानकारी हासिल की।

विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पुलिस का काम काफी बढ़ चुका है। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की किल्लत भी शुरु हो जाती है लेकिन पंजाब में तो बिजली है। इसे बचाने के भी प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के थानों में सोलर पैनल लगने के बाद बिजली की किल्लत दूर होगी। साथ ही थानों में पर्याप्त बिजली सप्लाई समय पर मिलेगी। 
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि अभी सिर्फ 13 थानों में इसका प्रयोग किया जाएगा। अगर इनके लगाने से पुलिस थानों को फायदा पहुंचा तो आने वाले समय में लुधियाना के 15 अन्य थानों को भी सोलर सिस्टम से जोड़ा जाएगा। डीजीपी ने कहा कि बिजली की बचत हम सभी को करनी चाहिए, जिससे प्रदेश में पर्याप्त बिजली बनी रहे और कभी भी किसी को बिजली की परेशानी न आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सभी पुलिस स्टेशनों और ऑफिसों में सोलर सिस्टम की योजना बनाई है। पंजाब में 400 पुलिस थाने हैं। जल्द इन्हें योजना के तहत जोड़कर आधुनिक सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे। महानगर में बिजली की खपत ज्यादा है, इसलिए सोलर सिस्टम की तरफ ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि गणमान्य लोगों के सहयोग से पुलिस थानों में सोलर सिस्टम लगवाए गए हैं। जो भी युवा अधिकारी इन थानों में काम करेंगे, उन्हें महसूस होगा कि वह आधुनिक जगहों पर काम कर रहे हैं। जिससे वह भी इस सुविधाओं को बढ़ाने में सहयोग करेंगे।


इन थानों में लगे सोलर पैनल
शुरुआती दौर में कमिश्नरेट पुलिस ने थाना जमालपुर, मोती नगर, पीएयू, थाना कोतवाली, थाना डिविजन दो, थाना डिविजन पांच, थाना डिविजन छह, थाना डिविजन आठ, सदर, दुगरी थाना, माडल टाऊन थाना, साहनेवाल थाना और शिमलापुरी थाने में सोलर सिस्टम स्थापित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed