फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pinch on marriage of BJP PM candidate Narendra Modi

'जो घर नहीं संभाल पाया, वह देश क्या संभालेगा'

Fri, 11 Apr 2014 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Apr 2014 09:29 PM IST
विज्ञापन
pinch on marriage of BJP PM candidate Narendra Modi

प्रदेश कांग्रेस की महासचिव लखविंदर कौर गरचा ने अंबिका सोनी के पक्ष में प्रचार करते हुए शुक्रवार को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की शादी पर चुटकी ली।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, जो व्यक्ति अपने घर को नहीं संभाल पाया। वह देश को कैसे संभालेगा। उन्होंने कहा कि मोदी कई वर्षों तक अपनी पत्नी को लेकर ही झूठ बोलते रहे।
विज्ञापन


इससे न केवल स्त्री जाति का अपमान हुआ है, बल्कि उन्होंने लोगों में अपना विश्वास भी खो दिया है। गरचा ने हलके के कई गांवों में एक नुक्कड़ मीटिंग की।

उन्होंने कहा कि अंबिका सोनी हलके की कई सालों से सेवा कर रही हैं। उन्होंने अपने संसदीय कोटे से हलके के कई गांवों में विकास के लिए ग्रांटें दी हैं। यदि वह हलके से सांसद बनती हैं। तो उनकी पहुंच सीधे दिल्ली तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही लोगों को अपनी समस्याओं के लिए परेशान भी नहीं होना पड़ेगा। इस मौके पर इकबाल सिंह ढींडसा, ज्ञान सिंह सरपंच, गुरपाल सिंह, गुरदेव सिंह, मनजीत सिंह जंडपुर, अजीत सिंह चौहान, डा. कपूर, बलदेव सिंह, सुखविंदर कौर, अनीता रानी, जतिन्दर कौर, हरिंदर कौर आदि हाजिर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed