फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pickup washed away in Patiala Rao river driver used Google Map to find way

गूगल मैप ने दिया धोखा: शॉर्टकट के चक्कर में पटियाला की राव में फंसी गाड़ी, पानी में बह गई पिकअप, बच गया चालक

Thu, 18 Sep 2025 10:31 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (मोहाली) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 18 Sep 2025 10:31 PM IST
सार

पटियाला की राव की नदी को पार करते समय एक टाटा पिकअप नदी में फंस गई। ड्राइवर गूगल मैप लगाकर शॉर्टकट के चक्कर में चंडीगढ़ से पिंजौर की तरफ जा रहा था।

विज्ञापन
Pickup washed away in Patiala Rao river driver used Google Map to find way
पानी में बही पिकअप। - फोटो : संवाद

विस्तार

गूगल मैप के जरिये शॉर्टकट रास्ता अपनाना एक कार चालक के लिए नुकसानदायी साबित हुआ है। चालक गाड़ी के साथ नदी के तेज बहाव में फंस गया। पानी के तेज बहाव में गाड़ी बह गई। गनीमत रही कि चालक ने खुद को बचा लिया। घटना चंडीगढ़ के साथ लगते मोहाली के नयागांव के गांव काने का बाड़ा के पास की है। 

विज्ञापन


पटियाला की राव की नदी को पार करते समय एक टाटा पिकअप नदी में फंस गई। ड्राइवर गूगल मैप लगाकर शॉर्टकट के चक्कर में चंडीगढ़ से पिंजौर की तरफ जा रहा था। पटियाला की राव को पार करते समय पिकअप गाड़ी गांव काने का बाड़ा के पास नदी में फंस गई। इस दौरान जैसे-तैसे ड्राइवर खुद तो गाड़ी से निकल गया लेकिन इस दौरान पानी के तेज बहाव में उसकी गाड़ी बह गई। जब नदी में पानी कम हुआ तो गांव बड़ी करोरां के सरपंच के पति जोगाराम और पंच हजारा सिंह ने मिलकर ट्रैक्टर से टाटा पिकअप गाड़ी को नदी से निकला और उसके मालिक को सौंपा। नदी के तेज बहाव के कारण टाटा पिकअप गाड़ी का काफी नुकसान हो गया लेकिन ड्राइवर की जान बच गई।
विज्ञापन


नयागांव पटियाला की राव नदी पर दोबारा पड़ी दरारें
लगातार दो-तीन दिन से हो रही बारिश के कारण पटियाला की राव नदी के किनारों पर दरारें पड़ गई। इसके कारण लोगों को दोबारा चिंता सताने लगी है कि कहीं दोबारा सड़क का कटाव न हो जाए। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि समय रहते उचित कदम उठाए जाएं और इन सड़क के किनारों को अच्छी तरह पक्का किया जाए ताकि बार-बार भूमि कटाव न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed