Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Phogat's bail plea rejected in recovery of one crore

Chandigarh News: एक करोड़ की वसूली में फोगाट की जमानत याचिका खारिज

Fri, 10 May 2024 05:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Phogat's bail plea rejected in recovery of one crore
चंडीगढ़। जिला अदालत ने बठिंडा के एक कारोबारी के अपहरण और 1.01 करोड़ की जबरन वसूली करने के मामले में बर्खास्त सब इंस्पेक्टर नवीन फोगाट की जमानत अर्जी खारिज कर दी। फोगाट के खिलाफ पिछले साल सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। उस वक्त फोगाट सेक्टर-39 थाना में ही एडिशनल एसएचओ थे। एफआईआर के बाद फोगाट फरार हो गए और फिर नवंबर 2023 को उसने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। तब से वह जेल में है।
विज्ञापन


फाेगाट ने दो दिन पहलेे जिला अदालत में जमानत अर्जी दायर की थी। उसने खुद को बेकसूर बताते हुए जमानत की मांग की थी लेकिन सरकारी वकील ने जमानत अर्जी का विरोध करते कहा कि अगर आरोपी जेेल से बाहर आया तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकता है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने उसकी अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन








ये है मामला...सेक्टर-39 थाना पुलिस में 5 अगस्त 2023 को बठिंडा के कारोबारी संजय गोयल ने सेक्टर-39 थाने के मौजूदा एडिशनल एसएचओ सब-इंस्पेक्टर नवीन फोगाट, कांस्टेबल विरेन्द्र, शिव कुमार समेत अन्य के खिलाफ लूटपाट व जबरन वसूली की शिकायत दर्ज कराई थी। कारोबारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो हजार रुपये के नोट बदलने के लिए चंडीगढ़ पहुंचा था, यहां उसने 500-500 के नोट देकर दो हजार के नोट लेने थे। इस पर उसे कमीशन मिलना था। सेक्टर-39 थाने के तत्कालीन एडिशनल एसएचओ नवीन फोगाट ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे सेक्टर-40 की मार्केट में रोक लिया और डरा धमकाकर 1.01 करोड़ रुपये छीन लिए और उसे भगा दिया। शिकायतकर्ता संजय गोयल ने एसएसपी चंडीगढ़ को भी मामले की शिकायत दी थी, जिसके बाद दो आरोपियों को काबू किया गया था। इस मामले में नवीन फोगाट को दूसरी बार नौकरी से बर्खास्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed