फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PhD Chamber: Union budget is the future hope

पीएचडी चैंबरः भविष्य की उम्मीदों वाला है केंद्रीय बजट

Tue, 02 Feb 2021 02:35 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
PhD Chamber: Union budget is the future hope
चंडीगढ़। केंद्र सरकार द्वारा सोमवार को पेश किए गए बजट को चंडीगढ़ के उद्यमियों ने भविष्य के प्रति कई उम्मीदों वाला बजट करार दिया है। उनके अनुसार यह एक संतुलित और बेहतर विकास वाला बजट है। इसमें भविष्य के साथ-साथ वर्तमान की आशाएं भी हैं।
विज्ञापन

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष आरके साबू ने केंद्रीय बजट पर आयोजित चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि कोरोना काल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट ने हर वर्ग को राहत देने का प्रयास किया है। चैंबर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक खन्ना ने कहा कि इस बजट से अर्थ व्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा। बजट के माध्यम से सड़क, रेल तथा ऊर्जा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि वाहनों के लिए स्क्रैपिंग नीति लंबे समय से लंबित थी जिसे, घोषित कर दिया गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में विदेशी पूंजी निवेश को बढ़ावा दिए जाने से देश को मजबूती मिलेगी। बजट प्रस्तावों का स्वागत करते हुए पीएचडी चैंबर पंजाब स्टेट चैप्टर के उपनिदेशक आरएस सचदेवा ने कहा कि सरकार ने कारोबार करने में आसानी के लिए कई सकारात्मक कदम उठाए हैं। अधिशेष भूमि के विनिवेश की नीति भी एक स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने बजट में घोषित जनशक्ति सुधारों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि केवल पेंशन और ब्याज आय के साथ वरिष्ठ नागरिकों को आईटी रिटर्न दाखिल करने की छूट भी एक अच्छा कदम है। पंजाब स्टेट चैप्टर के अध्यक्ष करण गिल्होत्रा ने कहा कि भारत के इतिहास में पहला डिजिटल बजट पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि 95 प्रतिशत डिजिटल भुगतान के लिए कर लेखा परीक्षा सीमा को 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव एक स्वागत योग्य कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed