फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI's Autoimmune Bullous Disease Clinic completes 10 years

Chandigarh News: पीजीआई के ऑटोइम्यून बुलस डिजीज क्लिनिक ने 10 साल किए पूरे

Sat, 09 Dec 2023 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
PGI's Autoimmune Bullous Disease Clinic completes 10 years
चंडीगढ़। पीजीआई के त्वचाविज्ञान विभाग में ऑटोइम्यून बुलस डिजीज क्लिनिक के 10 साल पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को त्वचाविज्ञान ओपीडी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीन एकेडमिक प्रो. नरेश पांडा ने हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी में तैयार रोगी शिक्षा पुस्तिकाएं और रोगी शिक्षा वीडियो जारी किए। उन्होंने बताया कि ये बीमारियां पुरानी होती हैं। इनके लिए दीर्घकालिक उपचार की आवश्यकता होती है। ये पुस्तिकाएं और वीडियो विभाग के रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा डॉ. दीपांकर डे की देखरेख में बनाए गए थे, जो डॉ. संजीव हांडा और डॉ. राहुल महाजन के साथ क्लिनिक की देखभाल करते हैं। इन दस्तावेजों का उद्देश्य रोगियों को उनकी बीमारी के बारे में शिक्षित करना है। इस अवसर पर इन बीमारियों से गुज़र चुके मरीजों के रिकॉर्ड किए गए वीडियो भी प्रदर्शित किए गए। मरीजों ने अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्लिनिक ने इन 10 वर्षों में पेम्फिगस, पेम्फिगॉइड और अन्य ऑटोइम्यून बुलस रोगों के लगभग 2000 रोगियों को पंजीकृत किया है। जो पूरे देश में एक ही क्लिनिक में पंजीकृत रोगियों की सबसे अधिक संख्या है। क्लिनिक ने पूरे उत्तर भारत और पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सहित दूर-दराज के राज्यों से मरीजों को पंजीकृत किया है। क्लिनिक प्रत्येक बुधवार को आयोजित किया जाता है। इन छाले वाली बीमारियों से पीड़ित कोई भी रोगी क्लिनिक में पंजीकरण करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed