फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI's new committee, technician returned to work

पीजीआई ने नई कमेटी गठित की, टेक्नीशियन काम पर लौटे

Wed, 25 Jan 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
PGI's new committee, technician returned to work
पीजीआई चंडीगढ़ - फोटो : File Photo
पीजीआई प्रशासन के साथ बातचीत के बाद ओटी टेक्नीशियनों ने मंगलवार शाम हड़ताल खत्म कर ड्यटी ज्वाइन कर ली। पीजीआई प्रशासन ने नई कमेटी गठित कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने की बात कही है। 
विज्ञापन


नई कमेटी से डाक्टरों को बाहर रखा गया है। कमेटी में सिर्फ प्रशासनिक अधिकारी को शामिल किया गया है। साथ ही पीजीआई ने ओटी टेक्नीशियन की उस बात को भी स्वीकार कर लिया है कि जब तक कमेटी रिपोर्ट नहीं देती, तब तक रेजिडेंट डाक्टर को आपरेशन थियेटर से बाहर रखा जाए।
विज्ञापन


तीन दिन के लिए रेजिडेंट डाक्टर आशीष को ओटी में आने से मना कर दिया गया है। पीजीआई प्रशासन ने कहा है कि कमेटी की रिपोर्ट पर 24 घंटे के भीतर एक्शन ले लिया जाएगा। प्रशासन तीन महीने के भीतर खाली पोस्टों पर ओटी टेक्नीशियन की स्थाई नियुक्ति करेगा। साथ यह भी आश्वासन दिया गया है कि हड़ताल पर गए टेक्नीशियन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को रद्द हुई 160 से ज्यादा सर्जरी
ओटी टेक्नीशियन के हड़ताल पर जाने से पीजीआई ने मंगलवार को सभी प्लान सर्जरी को टाल दिया था। पीजीआई के मुताबिक एक दिन में करीब 200 सर्जरी की जाती हैं। इनमें से 150-160 प्लान सर्जरी होती है। मंगलवार को सिर्फ इमरजेंसी सर्जरी की गई थीं। पीजीआई ने सोमवार रात ही सर्कुलर निकाल दिया था कि मंगलवार को कोई भी प्लान सर्जरी नहीं की जाएगी।

समझौते से पहले पीजीआई आया था एक्शन मोड में

PGI's new committee, technician returned to work
पीजीआई - फोटो : File Photo
समझौते से पहले पीजीआई आया था एक्शन मोड में
टेक्नीशियन और प्रशासन के बीच समझौते से पहले पीजीआई एक्शन में मोड में आ गया था। पहले दौर की बातचीत विफल होने के बाद पीजीआई ने प्रेस वार्ता में कहा कि हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हड़ताल को अवैध करार कर दिया और काम न करने पर सैलरी काटने के आदेश दे दिए।

इसलिए गए थे हड़ताल पर 
पिछले हफ्ते ट्रामा सेंटर में ओटी टेक्नीशियन और रेजिडेंट डाक्टर के बीच झगड़ा हो गया था। रेजिडेंट डाक्टर पर दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाया गया था। उसके बाद पीजीआई प्रशासन ने कमेटी गठित कर दी। कमेटी कोई भी फैसला नहीं ले पाई। कमेटी का कहना था कि डाक्टर के खिलाफ कोई पुख्ता सुबूत नहीं मिले हैं।

टेक्नीशियन को इस बारे में पहले से ही शक था कि डाक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद वे बिफर गए और हड़ताल पर जाने का फैसला ले लिया। ओटी टेक्नीशियन एसोसिएशन का कहना था कि चार से ज्यादा ऐसी घटना हो चुकी हैं, जिसमें डाक्टरों ने दुर्व्यवहार किया और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए वे इस बात पर भी जोर दे रहे थे कि इस बार कोई कार्रवाई होनी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed