पीजीआई का शोध: एंटीबायोटिक का अंधाधुंध इस्तेमाल घातक, नवजात में बढ़ सकता है दवाओं के प्रति प्रतिरोध
अध्ययन के तहत 28 से 34 सप्ताह में जन्मे 100 प्रीटर्म मां-बच्चे के जोड़ों को शामिल किया गया। डिलीवरी के 10वें दिन तक मां के दूध और नवजात के मुंह से सैंपल लेकर जांच की गई। इसमें कई मामलों में एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस जीन दोनों में पाए गए।
विस्तार
बिना जरूरत एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल अब एक गंभीर खतरे के रूप में सामने आ रहा है। इसका असर अब मां के दूध और नवजात शिशुओं तक पहुंचने लगा है।
पीजीआई के विशेषज्ञों के एक ताजा शोध में यह खुलासा हुआ है। शोध का नेतृत्व नवजात रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ दत्ता ने किया। टीम में डॉ. अंबिका शर्मा, मनीष बिस्वाल, अन्वेषा चक्रवर्ती, डॉ. वनिता सूरी और डॉ. राजा राय शामिल रहे। यह अध्ययन अंतरराष्ट्रीय जर्नल ब्रेस्टफीडिंग मेडिसिन (2025 अंक) में प्रकाशित हुआ है।
मां के दूध और नवजात में मिले एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस जीन
अध्ययन के तहत 28 से 34 सप्ताह में जन्मे 100 प्रीटर्म मां-बच्चे के जोड़ों को शामिल किया गया। डिलीवरी के 10वें दिन तक मां के दूध और नवजात के मुंह से सैंपल लेकर जांच की गई। इसमें कई मामलों में एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस जीन दोनों में पाए गए। शोध में ईएसबीएल (एक्सटेंडेड स्पेक्ट्रम बीटा-लैक्टामेसेस) और कार्बापेनेमेज जैसे खतरनाक रेजिस्टेंस जीन की मौजूदगी सामने आई। खासतौर पर बीएलए-आईएमपी, बीएलए-सीआईटी और बीएलए-एसएचवी जीन अधिक मात्रा में पाए गए। यह संकेत है कि बैक्टीरिया अब सामान्य एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति असरहीन होते जा रहे हैं।
विशेषज्ञ बोले-एंटीबायोटिक का सोच-समझकर करें इस्तेमाल
डॉ. दत्ता के अनुसार डिलीवरी के आसपास एंटीबायोटिक का अधिक उपयोग मां के शरीर में ऐसे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जिनमें दवाओं के प्रति प्रतिरोध होता है। यही बैक्टीरिया स्तनपान के जरिए नवजात तक पहुंच सकते हैं। अध्ययन में यह भी पाया गया कि जिन नवजातों को फॉर्मूला मिल्क दिया गया, उनमें कुछ कार्बापेनेमेज जीन अपेक्षाकृत कम थे। हालांकि विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि इससे
