फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI Professor Mahesh Prakash gets international honor

Chandigarh News: पीजीआई के प्रोफेसर महेश प्रकाश को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Thu, 29 Aug 2024 07:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
PGI Professor Mahesh Prakash gets international honor
चंडीगढ़। पीजीआई रेडियो डायग्नोसिस और इमेजिंग विभाग के प्रो. महेश प्रकाश को वियतनामी सोसाइटी ऑफ स्केलेटल रेडियोलॉजी (वीएसएसआर) की मानद सदस्यता से सम्मानित किया गया है। सोसाइटी की वार्षिक बैठक 23-24 अगस्त को वियतनाम के दानंग में आयोजित की गई थी। इसमें उन्हें वियतनामी मस्कुलोस्केलेटल रेडियोलॉजी समुदाय में इस क्षेत्र की शिक्षा, अनुसंधान और विज्ञान को आगे बढ़ाने में उनके अग्रणी और अथक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रो. महेश प्रकाश एशियाई मस्कुलोस्केलेटल सोसाइटी की शिक्षा समिति के वर्तमान अध्यक्ष और यूरोपीय सोसायटी ऑफ मस्कुलोस्केलेटल रेडियोलॉजी और अंतर्राष्ट्रीय स्केलेटल सोसाइटी के समिति सदस्य हैं। वे दुनियाभर के विभिन्न देशों, विशेष रूप से अविकसित एशियाई देशों में चिकित्सा पेशेवरों को मस्कुलोस्केलेटल रेडियोलॉजी के शिक्षण और प्रशिक्षण में व्यापक रूप से शामिल रहे हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. एमएस संधू ने बताया कि डॉ. महेश प्रकाश ने भारतीय एमएसके सोसाइटी के मानद सचिव और अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। इसके साथ ही उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। मस्कुलोस्केलेटल रेडियोलॉजी ऑर्थोपेडिक ट्रॉमा, खेल चोटों, गठिया, ट्यूमर और अन्य संबंधित बीमारियों जैसे मस्कुलोस्केलेटल विकारों के निदान में काम करती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed