फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI in the strike ban, will act immediately on display

पीजीआई में हड़ताल पर रोक,  प्रदर्शन करने पर तुरंत होगी कार्रवाई 

Mon, 06 Feb 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 06 Feb 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
PGI in the strike ban, will act immediately on display
पीजीआई में सुविधा

बार-बार हड़ताल से मरीजों को आ रही दिक्कतों से परेशान पीजीआई प्रशासन ने अब सख्त रवैया अपना लिया है। डायरेक्टर की ओर से आदेश दिया गया है कि यदि कोई कैरों ब्लॉक (डायरेक्टर दफ्तर) के सामने प्रदर्शन करता है तो उसके खिलाफ तत्काल नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


तुरंत शोकाज नोटिस जारी कर उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही काम नहीं, वेतन नहीं की नीति लागू कर दी जाएगी। पीजीआई प्रशासन के इस फैसले से सभी एसोसिएशन और एचओडी को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


पीजीआई ने साफ किया है कि वह किसी भी कीमत पर कर्मचारियों की हड़ताल से मरीजों को होने वाली परेशानी को बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि कोई ऐसा करता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने पीजीआई के सभी डिपार्टमेंट से कहा कि उनकी सबसे पहली जिम्मेदारी बनती है कि वे हड़ताल की नौबत न आने दें। किसी भी एसोसिएशन या कर्मचारी की कोई शिकायत है तो वे उसे निपटाएं। बातचीत करें। काम के माहौल को सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करें। 

पीजीआई में पिछले कुछ महीने से लगातार हड़ताल हो रही है। कभी जूनियर डाक्टर हड़ताल पर जाते हैं तो कभी नर्स। पिछले दिनों ओटी टेक्नीशियन और कांट्रैक्ट कर्मचारी हड़ताल पर थे।

एक साल में इतनी बार हुई हड़ताल

PGI in the strike ban, will act immediately on display
पीजीआई - फोटो : PTI

इससे मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। प्लान सर्जरियां टाली गई हैं। ओपीडी में दिखाने आए मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है ।

इस बारे में पीजीआई डायरेक्टर डा. सुभाष वर्मा का कहना है कि वे किसी भी कर्मचारी का हड़ताल का अधिकार खत्म नहीं कर रहे हैं। वे सिर्फ एक मैसेज देना चाहते हैं कि हड़ताल से होने वाली मरीजों की परेशानी पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक साल में इतनी बार हुई हड़ताल
26 फरवरी 2016 को पीजीआई का नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर रहा।
29 जुलाई 2016 को पीजीआई के जूनियर डाक्टर हड़ताल पर रहे।
22 अगस्त 2016 को दोबारा से पीजीआई के जूनियर डाक्टर हड़ताल पर चले गए।
03 सितंबर 2016 को नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर रहा।
24 जनवरी 2017 को पीजीआई के ओटी टेक्नीशियन हड़ताल पर रहे
31 जनवरी 2017 को पीजीआई के कांट्रैक्ट कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed