फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI guest house cook found blood-soaked in the jungle of Sector-38

सेक्टर-38 के जंगल में खून से लथपथ मिला पीजीआई गेस्ट हाउस का कुक

Thu, 29 Oct 2020 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
PGI guest house cook found blood-soaked in the jungle of Sector-38
चंडीगढ़। पीजीआई गेस्ट हाउस का कुक सेक्टर-38 वेस्ट स्थित पेट्रोल पंप के पिछली तरफ जंगल में खून से लथपथ मिला। पुलिस ने सेक्टर-39 निवासी कुक अतुल थापा (53) को पीजीआई पहुंचाया, जहां हालत गंभीर बनी है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि अतुल थापा ने पहले पेड़ पर बेल्ट से फंदा लगाने की कोशिश और फिर गर्दन में चाकू घोंप कर आत्महत्या का प्रयास किया। मलोया थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे की है। मूलरूप से नेपाल का रहने वाला अतुल थापा सेक्टर-39 में अपने भतीजे रमेश के साथ रहता है। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। अतुल थापा की पत्नी व बेटियां अपने मूलगांव गई हैं। रमेश ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे अतुल थापा साइकिल से बिना बताए कहीं निकल गए। देर रात तक जब घर नहीं लौटे तो तलाश की गई। बुधवार सुबह सेक्टर-38 वेस्ट स्थित पेट्रोल पंप के पिछली तरफ जंगल क्षेत्र में अतुल थापा खून से लथपथ मिले।
विज्ञापन

घटनास्थल से मिला मोबाइल और बेल्ट
घटना के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। वहां पर अतुल के खून से सने जूते, बेल्ट का बक्कल और टूटा हुआ मोबाइल मिला है। क्राइम सीन से ऐसा लगा जैसे अतुल थापा पर हमला हुआ है। उधर, मलोया थाना पुलिस ने इसे खारिज कर दिया। पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि अतुल थापा बीमार रहता था। वह अक्सर मारने की बात करता था। मंगलवार को घर से निकलने के बाद सेक्टर-38 वेस्ट स्थित पेट्रोल पंप के पिछली तरफ जंगल में पहुंचकर पेड़ से बेल्ट का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन जब सफल नहीं हुआ तो घर से अपने साथ लाए चाकू से गर्दन पर वार कर खुद को लहूलुहान कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed