फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI gets Rs 2200 crore, Rs 1500 crore will be spent only on salaries

Chandigarh News: पीजीआई को मिले 2200 करोड़, 1500 करोड़ सिर्फ वेतन पर होंगे खर्च

Fri, 02 Feb 2024 03:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
PGI gets Rs 2200 crore, Rs 1500 crore will be spent only on salaries
चंडीगढ़। पीजीआई को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 2200 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है, जो पिछले वर्ष के बजट से 73 करोड़ ज्यादा है। इस बार सबसे ज्यादा 50 करोड़ रुपये वेतन मद में आवंटित किए गए हैं। पिछले वर्ष सबसे ज्यादा बजट संपत्ति के निर्माण के लिए दिए गए थे।पीजीआई प्रशासन के अनुसार, पिछले वर्ष संपत्ति के निर्माण के लिए 343.1 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, जो इस बार महज 7 करोड़ ज्यादा यानी 350 करोड़ दिए गए हैं। इसके पीछे का मुख्य कारण यह माना जा रहा है कि पीजीआई व इससे संबंधित अन्य जगहों पर निर्माणाधीन ज्यादातर कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। इसमें मुख्य रूप से ऊना, फिरोजपुर और संगरूर में संस्थान के उपग्रह केंद्रों के साथ ही पीजीआई परिसर में निर्माणाधीन न्यूरो साइंसेज सेंटर और मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर का निर्माण कार्य लगभग पूरा होना है।
विज्ञापन

ऐसे में निर्माण कार्य के बजाय सरकार ने वेतन मद में बजट बढ़ाते हुए पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 50 करोड़ रुपये ज्यादा आवंटित किए हैं। पिछले वर्ष वेतन मद पर 1450 करोड़ दिए गए थे, जो इस वर्ष 1500 करोड़ हैं। वहीं सामान्य मद जिसमें उपकरणों के मरम्मत, रखरखाव व संस्थान के अन्य छोटे-मोटे कार्य शामिल है, उसमें 20 करोड़ की वृद्धि करते हुए 370 करोड़ आवंटित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष 350 करोड़ था। वहीं पिछले दो वर्षो की तरह इस वर्ष भी स्वच्छता कार्य योजना के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन


इनसेट-
पीजीआई के लिए बजट आवंटन (करोड़ में)
मद 2023-24 2024-25
वेतन मद
1450
1500
सामान्य मद
350
370
निर्माण कार्य
343
350
स्वच्छता मद
10
10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed