फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI cleaning worker commits suicide by hanging himself

Chandigarh News: पीजीआई के सफाई कर्मचारी ने फंदा लगा की आत्महत्या

Sun, 24 Mar 2024 03:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
PGI cleaning worker commits suicide by hanging himself
चंडीगढ़। पीजीआई के 33 वर्षीय सफाई कर्मचारी के घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना शुक्रवार रात लगभग 9 बजे की है। बता दें कि पीजीआई के कर्मचारियों की ओर से कुछ ही दिनों में आत्महत्या के कई मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि अतुल की शादी नहीं हुई थी। वहीं, उसकी एक बहन और भाई शादीशुदा हैं। अतुल को पिता की मौत के बाद उनकी जगह पीजीआई में नौकरी मिली थी।सेक्टर-25 में परिवार के साथ रहने वाले अतुल ने शुक्रवार रात को अपने भाई से कहा कि वह नीचे वाले कमरे में सोएगा। यह कहकर वह सोने चला गया। रात करीब साढ़े 9 बजे उसके भाई ने दरवाजा खटखटाया तो नहीं खोला। परिवार ने कमरे की खिड़की तोड़कर देखा तो पता चला कि अतुल ने दरवाजे के ऊपर ग्रिल के साथ फंदा लगा रखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस पर सेक्टर-11 के थाना प्रभारी मलकीत सिंह और पुलिस टीम ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि, अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही पुलिस को अतुल के शव के पास से कोई सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed