फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI Chemists Shop Owners Fraud with Patients

PGI के दो फार्मूले, दोनों ही मरीजों पर भारी

Sat, 26 Jul 2014 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 26 Jul 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
PGI Chemists Shop Owners Fraud with Patients

केमिस्ट शॉप को अलॉट करने के लिए पीजीआई के पास दो फार्मूले हैं लेकिन दोनों ही मरीजों पर भारी पड़ रहे हैं। पहले फार्मूले के तहत पीजीआई ने जनवरी 2014 में ब्रांडेड दवाओं पर 57.2 प्रतिशत डिस्काउंट देने की शर्त पर एक दुकान अलॉट की थी।

विज्ञापन


शर्त के मुताबिक दुकानदार को 8 हजार रुपये महीना किराया देना था और सभी ब्रांडेड दवाओं पर 57.2 प्रतिशत छूट देनी थी।  दुकान को अलॉट किए पूरे पांच-छह महीने बीत गए हैं, लेकिन अब तक दुकानदार पूरा स्टॉक नहीं रख पाया है।
विज्ञापन


अधिकतर मरीज शॉप से मायूस होकर लौटते हैं। पीजीआई के डायरेक्टर सहित कई लोगों को शिकायत दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक पीजीआई का एडमिनिस्ट्रेशन इस डिस्काउंट को लागू नहीं करवा पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा फार्मूला से भी राहत नहीं

PGI Chemists Shop Owners Fraud with Patients

दूसरे फार्मूले में टेंडर के तहत राशि भरकर शॉप लेनी होती है। इसमें पीजीआई की तरफ से शर्त होती है कि  कम से कम 15 से 30 प्रतिशत न्यूनतम डिस्काउंट देना ही होगा। यदि उससे ऊपर कोई डिस्काउंट देता है तो वह उसकी मर्जी है।

केमिस्ट शॉप तो छूट तो देते हैं, लेकिन उसमें भी गड़बड़ी की जाती है। जांच में यह भी सामने आया है कि  जिस रेट पर पीजीआई में दवा मिलती है, उससे काफी सस्ते रेट पर दवाएं बाजारों में उपलब्ध है।

पीजीआई में केमिस्ट शॉप के हर साल रेंट बढ़ रहे हैं। इसी दर से दवाओं की एमआरपी भी बढ़ रही है। दवाओं के दाम हर साल 30-40 प्रतिशत की दर से बढ़ाए जा रहे हैं। यानी बढ़ते किराये की वसूली भी मरीजों से ही की जा रही है।

पीजीआई के पांच दुकानों के नए टेंडर

PGI Chemists Shop Owners Fraud with Patients

यहां पर दुकान है-------------पुराना किराया------नया किराया
एडवांस पीडियाट्रिक------------505483--------1135959
ओपीडी (दो दुकाने)------1256029, 930696---4807434
नेहरू ब्लाक------------------3398057--------4977307
नेहरू ब्लाक------------------2216532---------3853707
ओल्ड शापिंग कांप्लेक्स---------105300----------1731573

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed