फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI, Chandigarh PGI, cardiac death donor, kidneys transplant, Chandigarh

कार्डियक डेथ डोनर से किडनी निकालकर पीजीआई ने की ट्रांसप्लांट

Sun, 13 Mar 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 13 Mar 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
PGI, Chandigarh PGI, cardiac death donor, kidneys transplant, Chandigarh
कार्डियक डेथ पेशेंट से किडनी निकालना और जरूरतमंद मरीजों में ट्रांसप्लांट कर पीजीआई ने इतिहास रचा है। - फोटो : File
कार्डियक डेथ पेशेंट से किडनी निकालना और जरूरतमंद मरीजों में ट्रांसप्लांट कर पीजीआई ने इतिहास रचा है। अभी तक  ब्रेन डेड पेशेंट से ही अंग निकालने की खबरें आई हैं। पीजीआई का दावा है कि इस तरह के ट्रांसप्लांट अब तक सिर्फ पीजीआई ने ही करने में कामयाबी हासिल की है। दो साल में छह कार्डियक पेशेंट से किडनी निकालकर 11 जरूरतमंद किडनी मरीजों में सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट की गई है।
विज्ञापन


सभी पेशेंट पूरी तरह से फिट हैं और वह अपनी नॉर्मल जिंदगी बिता रहे हैं। ये आंकड़े पीजीआई के रीनल ट्रांसप्लांट सर्जरी के डॉ. आशीष शर्मा ने शनिवार को पीजीआई में एक प्रेसवार्ता के दौरान पेश किए गए। उनके इस काम को काफी सराहा गया है। इंडियन सोसायटी आफ आर्गन ट्रांसप्लांटेशन की वार्षिक मीटिंग में उन्हें बेस्ट ओरल पेपर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन


चुनौतीभरा है कार्डियक पेशेंट से अंग निकालना
डॉ. आशीष शर्मा का कहना है कि ब्रेन डेड के मुकाबले कार्डियक डेथ पेशेंट से अंग निकालना काफी चुनौती भरा है। ब्रेन डेड पेशेंट को वेंटीलेटर पर रखकर तीन से चार दिन का इंतजार कर सकते हैं, लेकिन कार्डियक डेथ में ऐसा नहीं होता। 30 से 60 मिनट के भीतर अंग निकालना जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीयू में कार्डियक डेथ घोषित करने के बाद मरीज को मसाज के जरिये जिंदा रखा गया और फिर अंग निकाले गए। अगर इसकी गाइडलाइंस बने तो अन्य अंग जैसे कि लीवर और पेनक्रियाज भी सुरक्षित निकाले जा सकते हैं।

ब्रेन डेथ और कार्डियक डेथ में अंतर
ब्रेन डेथ उसे कहते हैं, जिसमें डोनर के ब्रेन को छोड़कर बाकी अंग काम करते हैं। जबकि कार्डियक डेथ में हार्ट काम करना बंद कर देता है। ब्रेन डेथ डोनर में ब्लड प्रेशर को मेडिकेशन की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। जबकि कार्डियक डेथ मरीज में ऐसा नहीं किया जा सकता। ब्रेन डेथ डोनर से अंग निकालने में काफी समय रहता है, जबकि कार्डियक डेथ डोनर के साथ समय चंद मिनट का रहता है।


चंडीगढ़ ने सभी को पछाड़ा
कार्डियक डेथ डोनर से अंग निकालकर जरूरतमंदों में ट्रांसप्लांट करने से चंडीगढ़ ने आर्गन डोनेशन में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। चंडीगढ़ ने प्रति लाख जनसंख्या अंगदान के आधार पर 24.64 की दर हासिल की है, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed