{"_id":"dc81b7fa42b45015dcfa72bbdeddd3d7","slug":"pgi-chandigarh-number-two-in-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई चंडीगढ़, देश के दूसरा सबसे बढ़िया अस्पताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई चंडीगढ़, देश के दूसरा सबसे बढ़िया अस्पताल
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 19 Nov 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेल्सन बेस्ट हॉस्पिटल सर्वे-2013 में मेडिकल एजूकेशन और मरीजों की देखभाल में एम्स दिल्ली के बाद चंडीगढ़ पीजीआई देश में दूसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन
पीजीआई को दूसरा स्थान मिलने पर संस्थान के छात्रों और डॉक्टरों में खुशी का माहौल है। डॉक्टरों ने इसे सभी विभागों के फैकल्टी मेंबरों, प्रोफेसरों, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा बताया है।
विज्ञापन
पीजीआई की प्रवक्ता मंजू वडवालकर ने बताया कि पिछली बार भी संस्थान ने दूसरा स्थान पाया था। यह सर्वे देश के 15 से अधिक शहरों में किया गया था।
कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, पीडियॉट्रिक्स सहित कई क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने सर्वे में अहम भूमिका निभाई और पैरामीटर निर्धारित किए।
देश के टॉप टेन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल
1. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स), नई दिल्ली
2. पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजूकेशन एंड रिसर्च (पीजीआई) चंडीगढ़
3. क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी), वैलूर
4. अपोलो हॉस्पिटल, चैन्नई
5. लीलावती हॉस्पिटल, मुंबई
6. जवाहर लाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजूकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी
7. इंदप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली
8. मेदांता दी मेदीसिटी, गुड़गांव
9. संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, लखनऊ
10. पीडी हिंदुजा नेशनल हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर, मुंबई
पीडियॉट्रिक्स, डायबिटोलॉजी विभाग दूसरे नंबर पर
पीजीआई के कई विभागों को भी तरक्की मिली है। सर्वे के मुताबिक संस्था का पीडियॉट्रिक्स और डायबिटोलॉजी विभाग की सेवाएं देश में दूसरे स्थान पर हैं।
न्यूरोलॉजी व कार्डियोलॉजी की सेवाएं तीसरे स्थान पर हैं। ऑनकोलाजी और ऑपथलमोलॉजी विभाग की सेवाएं पांचवें और छठे नंबर पर हैं।
कार्डियोलॉजी विभाग में हाल ही में देश का पहला हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया था। न्यूरोलॉजी में देश का पहला कोड सिस्टम लागू किया गया है।
इसके मुताबिक मरीज को ब्रेन हैमरेज आते ही डॉक्टर के पास संदेश पहुंच जाता है।
जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में आठवें नंबर पर
सर्वे के बाद चंडीगढ़ के बेस्ट मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटलों की भी लिस्ट जारी की गई है। इनमें पीजीआई ने पहला और गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल-32 को आठवां स्थान मिला है।
विज्ञापन
इसके अलावा चंडीगढ़ के कई प्राइवेट हास्पिटलों ने भी अपने रुतबे में तरक्की पाई है।
1. पीजीआई चंडीगढ़
2. फोर्टिस हॉस्पिटल
3. मैक्स हॉस्पिटल
4. मुकुट हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट
5. आईवीवाई हॉस्पिटल
6. शिवालिक हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर
7. इंस्काल हॉस्पिटल
8. जीएमसीएच-32