फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pgi chandigarh director jagat ram takes over charge as HOD of eye center

पीजीआई चंडीगढ़ के निदेशक जगत राम ने संभाला आई सेंटर के एचओडी का चार्ज, हाईकोर्ट के आदेश थे

Thu, 25 Jul 2019 12:33 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 25 Jul 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
pgi chandigarh director jagat ram takes over charge as HOD of eye center
डॉ. जगतराम - फोटो : अमर उजाला
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगत राम ने अब आई सेंटर के एचओडी का पद भी संभाल लिया है। पीजीआई के डायरेक्टर होने के साथ वह सबसे सीनियर डॉक्टर भी हैं। प्रो. जगत राम पहले भी इस सेंटर के एचओडी रह चुके हैं। उन्हें सेंटर संचालन का लंबा अनुभव रहा है। ऐसे में उनके अनुभव का लाभ अब मरीजों को मिलेगा।
विज्ञापन


मालूम हो कि पीजीआई के आई सेंटर के एचओडी प्रो. डोगरा 30 जून को रिटायर हो गए थे। उनके बाद इस पद के लिए दो वरिष्ठ प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह पांडव व डॉ. अरुण के जैन ने इस पद के लिए दावा किया था लेकिन दोनों की वरिष्ठता का मामला नहीं सुलझ पाया। दोनों ने ही अपने को वरिष्ठ माना। इसी बीच इस प्रकरण को लेकर डॉ. अरुण के जैन हाईकोर्ट चले गए।
विज्ञापन


केस पर सुनवाई शुरू हो गई। इसी कार्यकाल के दौरान पीजीआई ने वरिष्ठता सूची निकाली और उनकी सूची में मुताबिक, प्रो. पांडव वरिष्ठ मिले। पीजीआई ने प्रो. पांडव को आई सेंटर का एचओडी बना दिया। इसके बाद डॉ. जैन ने यह प्रकरण कोर्ट में उठाया तो इस पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने कहा कि इस प्रकरण पर सुनवाई चल रही है इसलिए प्रो. पांडव को चार्ज न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पद का संचालन पीजीआई के निदेशक खुद करें या फिर किसी वरिष्ठ प्रोफेसर को चार्ज दे दें। इसी को ध्यान में रखकर हुए पीजीआई डायरेक्टर प्रो. जगत राम को इस सेंटर का चार्ज खुद संभाल लिया है। कोर्ट के निर्णय आने तक वह इस पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed