फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Petrol and diesel became more expensive in urban areas of Punjab

पंजाब की शहरी जनता पर महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल पर लगा उपकर, जानें कितना पड़ेगा बोझ

Wed, 07 Aug 2019 02:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Aug 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel became more expensive in urban areas of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब सरकार ने लोगों पर एक और टैक्स लाद दिया है। शहरी क्षेत्रों में सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उपकर लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए पंजाब विधानसभा ने मंगलवार को दि पंजाब अर्बन ट्रांसपोर्ट फंड बिल 2019 को मंजूरी दे दी। सरकार का दावा है कि शहरी परिवहन परियोजनाओं के ढांचागत विकास के लिए यह किया जा रहा है। 

विज्ञापन


नए अधिनियम के मुताबिक राज्य के शहरी क्षेत्रों में पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 10 पैसे का उपकर लगा दिया गया है। शहरी क्षेत्रों में वाहन खरीदने वालों को अब अपने पुराने वीआईपी नंबर या पसंदीदा अंक वाले वाहन नंबर लेने के लिए निर्धारित शुल्क देना होगा। परिवहन संबंधी सेवाओं के लिए भी अतिरिक्त सेस देना पड़ेगा। 
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक इस बिल के तहत पंजाब अर्बन ट्रांसपोर्ट फंड मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया जा सकेगा। राज्य के मुख्यमंत्री इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे जबकि स्थानीय निकाय मंत्री उपाध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के मुख्य सचिव के अलावा स्थानीय निकाय विभाग, वित्त विभाग और ट्रांसपोर्ट विभाग के प्रशासनिक सचिव, स्टेट ट्रांसपोर्ट आयुक्त और पंजाब ढांचागत विकास बोर्ड-कम-सदस्य सचिव के प्रबंध निदेशक इस कमेटी के सदस्य होंगे। यह कमेटी शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन के संबंध में नीतियां, कार्यक्रम और प्राथमिकताओं का निर्धारण करेगी।

ये लगाए उपकर 

व्यक्तिगत वाहन प्लेट - नीलाम किए वाहन नंबर प्लेट की अंतिम कीमत पर 10 फीसदी अतिरिक्त उपकर लगाया जाएगा 
पुराना वीआईपी नंबर बरकरार रखने पर भी 10 फीसदी अतिरिक्त उपकर लगाया जाएगा 

पुराने नंबर बरकार रखने की फीस 
एक अंक का वाहन नंबर जैसे 0001 - 25000 रुपये
0002-0009 तक वाहन नंबर - 10000 रुपये
0010-0099 तक वाहन नंबर - 5000 रुपये
0100-9999 तक वाहन नंबर - 2000 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed