फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   permotion of six senior level docter

Chandigarh News: डा. रेनू चावला कैथल व डा. नरेश हिसार के सिविल सर्जन

Wed, 12 Jul 2023 08:20 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 08:20 PM IST
विज्ञापन
permotion of six senior level docter
छह चिकित्सक पदोन्नत, 16 के तबादले
विज्ञापन

डाॅ. रेनू चावला कैथल व डाॅ. नरेश हिसार के सिविल सर्जन

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग में सरकार ने छह चिकित्सकों को पदोन्नति दी है। साथ ही 16 चिकित्सकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी किए आदेशों में चंडीगढ़ में बहादुरगढ़ पॉली क्लीनक में कार्यरत डाॅ. जयमाला, गुरुग्राम में कार्यरत डाॅ. नरेश कुमार, सीएचसी पिहोवा में कार्यरत डाॅ. ललित कलसन, जुलाना में कार्यरत डाॅ. नरेश कुमार वर्मा, डबवाली में कार्यरत डाॅ. महेंद्र कुमार भादू व डीसीएच करनाल में कार्यरत डाॅ. विनोद कुमार को एसएमओ से पदोन्नत कर सिविल सर्जन व प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर बनाया है। इसके अलावा नियुक्तियों में डाॅ. अपर्णा व डाॅ. मोनिका बतरा पदोन्नति पर यूटी चंडीगढ़ में, डाॅ. जयमाला को पीएमओ गुरुग्राम से डाॅ. दीपा सिंधू की जगह, गुरुग्राम से डाॅ. नरेश कुमार गर्ग को सिविल सर्जन पलवल, सीएचसी पिहोवा से डाॅ. ललित कलसन को पीएमओ कैथल, सीएचसी जुलाना से डाॅ. नरेश कुमार को सिविल सर्जन हिसार, सिरसा के डबवाली से डाॅ. महेंद्र कुमार भादू को सिविल सर्जन सिरसा, डीसीएच करनाल से डाॅ. नरेश कुमार को सिविल सर्जन करनाल, बहादुरगढ़ के पीएमओ डाॅ. गोपाल किशोर को सिविल सर्जन जींद, सीएमओ जींद डाॅ. मंजू कादियान को पीएमओ बहादुरगढ़, सीएमओ पलवल डाॅ. लकवीर को पीएमओ सोनीपत, सीएमओ कैथल डाॅ. अशोक को पीएमओ रेवाड़ी, सीएमओ चरखी दादरी डाॅ. कृष्ण कुमार को सिविल सर्जन सोनीपत, सीएमडी सोनीपत डाॅ. जयकिशोर को सिविल सर्जन चरखी दादरी, पीएमओ करनाल डाॅ. रेनू चावला को सिविल सर्जन कैथल व सोनीपत के पीएमओ डाॅ. संजीव ग्रोवर को सिविल सर्जन करनाल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed