फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   permanent recruitment of workers doing work since 10 years

10 साल सेवा कर चुके दिहाड़ीदारों के लिए खुशखबरी

Tue, 07 Apr 2015 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Apr 2015 08:43 AM IST
विज्ञापन
permanent recruitment of workers doing work since 10 years

दस साल की सेवा कर चुके दिहाड़ीदार पक्के हो जाएंगे। को-ऑर्डिनेशन कमेटी आफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को गृह सचिव अनुराग अग्रवाल से मिलकर उनके सामने कर्मचारियों की मांगों को रखा।

विज्ञापन


कमेटी के कनवीनर राकेश कुमार ने बताया कि दिहाड़ीदारों को पक्का करने के लिए 13 मार्च 2015 को नोटिफाई की गई पॉलिसी में स्पष्टीकरण जारी करने के लिए गृह सचिव ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


दस साल दिहाड़ीदार के तौर पर सर्विस कर चुके सभी कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला किया गया है। कमेटी ने इस बारे में जारी अधिसूचना में स्पष्टीकरण करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पॉलिसी के एक प्रावधान का गलत मतलब निकाला जा रहा था। जिसमें कहा गया था कि पॉलिसी को सिर्फ 1992 के पहले भर्ती हुई दिहाड़ीदारों के लिए लागू किया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों ने डीए की किस्त को भी जारी करने की मांग की है।

खाली पड़े पदों पर किया जाएगा पक्का

permanent recruitment of workers doing work since 10 years

राकेश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को डीए की किस्त जारी कर दी हैं। ऐसे में प्रशासन के कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलना चहिए।

अब कमेटी ने अपनी कन्वेंशन को 16 के बजाए 10 अप्रैल को करने का फैसला किया, जिसमें आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

कर्मचारियों को पक्का करने के लिए प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत एक कमेटी का गठन किया था, जिसकी सिफारिशों पर अमल करने के बाद प्रशासन ने इस पॉलिसी की अधिसूचना जारी की है।

पॉलिसी में यह प्रावधान किया गया है कि जिन विभागों में खाली पद हैं, वहां पर इन कर्मचारियों को पक्का किया जाए है और जो कर्मचारी पक्के नहीं हो सकते हैं, उन्हें नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन और भत्ते दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed