{"_id":"64baea63a332ffd0890b81c9","slug":"people-upset-due-to-sticky-heat-and-humidity-today-there-is-hope-of-relief-from-rain-chandigarh-news-c-16-sml1026-195077-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चिपचिपी गर्मी और उमस से लोग परेशान, आज बारिश से राहत के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चिपचिपी गर्मी और उमस से लोग परेशान, आज बारिश से राहत के आसार
विज्ञापन
चंडीगढ़। चिपचिपी गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। ट्राइसिटी में लू जैसा अहसास हो रहा है। शुक्रवार को चंडीगढ़ का उच्चतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। अब उमसभरी गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने शनिवार से बारिश की संभावना जताई है। इससे ट्राइसिटी में तापमान गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा समेत चंडीगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से सावधानी की अपील की है। गौरतलब है कि करीब दो सप्ताह से शहर में बारिश नहीं हुई है। इससे पहले 9 और 10 जुलाई को हुई बारिश तबाही लेकर आई थी जिससे सड़कों और परियोजनाओं को करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। इसके बाद मौसम का रुख बदलने से ट्राइसिटी में करीब दो सप्ताह से सूखा चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार शनिवार से लेकर आगामी शुक्रवार तक बारिश का पूर्वानुमान है। विभाग ने 22 से 23 जुलाई शनिवार को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि शुक्रवार को भी चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर बूंदाबादी हुई, लेकिन कहीं सूखा रहा। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 21 से 24 जुलाई के दौरान लगभग सभी जगह हल्की से मध्यम और कहीं तेज बारिश दर्ज की जाएगी।
ईरान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ लाएगा बारिश
मौसम विभाग के अनुसार ईरान और इसके आसपास समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ देखा जा रहा है। इसकी हवाएं समूचे एशिया और भारत की ओर बढ़ रही हैं। जिसकी वजह से क्षेत्र में बारिश की संभावना है। विभाग ने लोगों से सचेत रहने को कहा है।
विज्ञापन
ईरान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ लाएगा बारिश
मौसम विभाग के अनुसार ईरान और इसके आसपास समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ देखा जा रहा है। इसकी हवाएं समूचे एशिया और भारत की ओर बढ़ रही हैं। जिसकी वजह से क्षेत्र में बारिश की संभावना है। विभाग ने लोगों से सचेत रहने को कहा है।
विज्ञापन