फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People said e-visa not getting to come to India from Canada after Kisan Andolan

Jalandhar: ‘एनआरआई मिलनी’ में लोग बोले- किसान आंदोलन के बाद कनाडा से भारत आने का नहीं मिल रहा e-Visa

Fri, 16 Dec 2022 10:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 16 Dec 2022 10:04 PM IST
सार

कनाडा से आए मनिंदर गिल व सुखविंदर सुक्खी ने कहा कि किसानी आंदोलन के बाद ई वीजा की दिक्कत पैदा हो गई है। बिना कारण वीजा देने से इन्कार किया जा रहा है। कनाडा में पीआर व सिटीजनशिप ले चुके भारतीय मूल के लोगों को वीजा के लिए परेशानी हो गई है और सात-सात माह तक वीजा आवेदन अटके रहते हैं।

विज्ञापन
People said e-visa not getting to come to India from Canada after Kisan Andolan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनआरआई मिलनी में एनआरआई ने शिकायत की है कि किसान आंदोलन के बाद से कनाडा से भारत आने के लिए ई-वीजा की दिक्कत पैदा हो गई है। सरकार जानबूझ कर वीजा नहीं दे रही है और बिना कारण इनकार किया जा रहा है। इस मौके पर ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार इस मामले को केंद्र के समक्ष जोरदार ढंग से उठाएगी और दिक्कतों का हल करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनआरआई ने राज्य में 300 करोड़ निवेश का प्रस्ताव रखा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सेंट सोल्जर कॉलेज में एनआरआई मिलनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एनआरआई ने एक सुर में शिकायत की है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बने सात माह से अधिक हो चुके हैं लेकिन अफसरशाही का रवैया एनआरआई के प्रति नहीं बदला है। उनको राजस्व व पुलिस की शिकायतों में उलझाया जा रहा है।
विज्ञापन


कनाडा से आए मनिंदर गिल व सुखविंदर सुक्खी ने कहा कि किसानी आंदोलन के बाद ई वीजा की दिक्कत पैदा हो गई है। बिना कारण वीजा देने से इन्कार किया जा रहा है। कनाडा में पीआर व सिटीजनशिप ले चुके भारतीय मूल के लोगों को वीजा के लिए परेशानी हो गई है और सात-सात माह तक वीजा आवेदन अटके रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भारतीय मूल के विदेशियों ने अपनी शिकायतों को मंत्री के समक्ष रखा। 100 से अधिक शिकायतें मंत्री के पास पहुंचीं, जिनमें अधिकतर पुलिस व राजस्व विभाग के खिलाफ थीं। एनआरआई का कहना था कि उनकी जमीनों के विवाद कई सालों से लटके हुए हैं और कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

 

  • एनआरआई मिलनी एक सकारात्मक कदम है और उन्होंने मेरे समक्ष 300 करोड़ रुपये पंजाब में निवेश करने का प्रस्ताव रखा है। जिस पर उन्होंने अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है ताकि एनआरआई को पंजाब में निवेश के लिए पूरी मदद मिल सके। इस दौरान विधायक बलकार सिंह समेत तमाम विधायक व नेता मौजूद थे। कुलदीप सिंह धालीवाल, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री, पंजाब।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed