फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People of Chandigarh will now able to get ration cards made online

Chandigarh: खाद्य विभाग ने दी राहत, अब ऑनलाइन बनवा सकेंगे राशन कार्ड, पुराने कार्ड में संशोधन की भी सुविधा

Thu, 09 Feb 2023 05:13 PM IST
निवेदिता वर्मा रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 09 Feb 2023 05:13 PM IST
सार

नेशनल फूड सिक्योरिटी पोर्टल पर राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (आरसीएमएस) के तहत उपभोक्ता ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे। चंडीगढ़ में यह सुविधा शुरू हो गई है। यह पोर्टल केंद्रीय रूप से एकीकृत है, जहां विभाग देश भर में लाभार्थियों के नामांकन की स्थिति की जांच करने में सक्षम है।

विज्ञापन
People of Chandigarh will now able to get ration cards made online
राशन कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडीगढ़ के लोगों को राशन कार्ड बनवाने के लिए अब सेक्टर-17 के चक्कर नहीं काटने होंगे। खाद्य विभाग ने लोगों के लिए नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत लोग अब राशन कार्ड ऑनलाइन ही बनवा सकेंगे। पुराने राशन कार्ड में अगर कोई कुछ बदलना चाहता है, तो अब वो भी ऑनलाइन ही हो जाएगा।

विज्ञापन


नेशनल फूड सिक्योरिटी पोर्टल पर राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (आरसीएमएस) के तहत उपभोक्ता ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे। चंडीगढ़ में यह सुविधा शुरू हो गई है। यह पोर्टल केंद्रीय रूप से एकीकृत है, जहां विभाग देश भर में लाभार्थियों के नामांकन की स्थिति की जांच करने में सक्षम है। खाद्य विभाग के निदेशक रुपेश कुमार ने बताया कि लाभार्थियों और विभाग दोनों के लिए नए नामांकन, संशोधन, जोड़ने और हटाने के लिए पोर्टल को उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाया गया है। इस प्लेटफार्म को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि कोई भी व्यक्ति इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकता है। उन्होंने कहा कि इससे नकली राशन कार्ड बनने पर भी लगाम लगेगी। साथ ही पहले राशन कार्ड बनने में कई दिन लग जाते थे, लेकिन ऑनलाइन व्यवस्था से कुछ ही दिनों में कार्ड बन जाएगा। लोग कार्ड बनने के स्टेटस को ऑनलाइन देख भी सकेंगे। अगर किसी स्तर पर देरी होती है, तो वह भी पता लग जाएगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन राशन कार्ड बनवाने के लिए स्टेप्स

  • सबसे पहले आवेदक को https://nfsa.gov.in/sso/frmPublicLogin.aspx पर जाना होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यहां तीन विकल्प दिखेंगे। नया राशन कार्ड बनवाने के लिए पहले लाभार्थी को साइन-अप व खुद का पंजीकरण कराना होगा।
  • इसके लिए उन्हें विभिन्न तरह की जानकारियां देनी होंगी। पंजीकरण के बाद राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
  • पुराने राशन कार्ड में बदलाव के लिए लाभार्थी परिवार के मुखिया के आधार कार्ड से लॉग-इन कर सकता है या राशन कार्ड नंबर से भी लॉग-इन किया जा सकता है।
  • इसके बाद सभी जानकारी सामने आ जाएगी, जिसमें बदलाव संभव होगा।
  • आगे के सत्यापन के लिए आवेदन स्वचालित रूप से संबंधित क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर के लॉगिन पर भेज दिया जाएगा
  • फूड इंस्पेक्टर द्वारा सत्यापन के बाद, आवेदन अंतिम अनुमोदन के लिए सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी (एएफएसओ) के लॉग-इन में भेज दी जाएगी।
  • वहां से मंजूरी मिलने के बाद राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा। लाभार्थी इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।
  • लाभार्थी अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन भी देख सकते हैं।

राशन कार्ड मित्र बनकर दूसरों के भी बना सकेंगे राशन कार्ड
विभाग की तरफ से बताया गया कि एक तो परिवार का मुखिया खुद ही अपना राशन कार्ड बनवा सकता है और उसमें संशोधन कर सकता है। इसके अलावा राशन कार्ड मित्र बनकर भी कोई व्यक्ति दूसरों के राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। हालांकि इस मामले में राशन कार्ड मित्र पुराने कार्ड में बदलाव नहीं कर सकता है। कार्ड में बदलाव करने की इजाजत सिर्फ परिवार के मुखिया को ही होगी। इसके अलावा खाद्य विभाग के दफ्तर में भी जाकर लोग आवेदन कर सकेंगे, इसके लिए विभाग की तरफ से कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

शहर में राशन कार्ड की स्थिति
कुल - 72,119 (3,12,565 लोग)
पीएचएच - 71,902 (3,11,771 लोग)
एएवाई - 217 (794 लोग)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed