फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People have high hopes from Haryana's alliance government

ग्राउंड रिपोर्टः हरियाणा की नई सरकार से जनता को काफी उम्मीदें, पढ़ें-गठबंधन पर लोग क्या बोले

Wed, 30 Oct 2019 12:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार/जींद/चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार/जींद/चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 30 Oct 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
People have high hopes from Haryana's alliance government
- फोटो : अमर उजाला

जननायक जनता पार्टी (जजपा) की प्रदेश सरकार में भागीदारी के साथ ही हिसार और जींद जिले की तीन-तीन और चरखी दादारी जिले की एक विधानसभा क्षेत्र की जनता को गठबंधन सरकार (भाजपा और जजपा) से काफी उम्मीदें हैं।

विज्ञापन


लोगों का मानना है कि ताऊ देवीलाल की नीतियों पर चलने का दम भरने वाली जजपा और पारदर्शी शासन का दावा करने वाली भाजपा उनकी मांगों को पूरा करेगी। लोगों का कहना है कि सरकार को धरातल पर काम शुरू करवाकर इन उम्मीदों पर खरा उतरना चाहिए।
विज्ञापन


अमर उजाला ने संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि जेजेपी व भाजपा के गठबंधन से दो अलग-अलग विचारधाराओं के मिलने से विकास कार्य पहले की अपेक्षा ज्यादा तेजी से होंगे। युवा व अनुभव का मिश्रण प्रदेश में विकास की नई रफ्तार पकड़ेगा। लोगों को गठबंधन सरकार से पानी और रोजगार की समस्या के समाधान की बहुत बड़ी आशा बंधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों व बसों का ठहराव हो, कॉलेज में विज्ञान और वाणिज्य संकाय भी आए
नारनौंद, उकलाना और बरवाला से जजपा के विधायक चुनकर आए हैं। इनमें से नारनौंद में पिछली सरकार में भाजपा से विधायक बने कैप्टन अभिमन्यु वित्तमंत्री थे जबकि बाकी दोनों जगह इनेलो के विधायक थे। भाजपा के खिलाफ वोट देकर जजपा प्रत्याशियों को विधायक बनाने वाली जनता कई मुद्दों का समाधान चाह रही है। सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार का है। 

इसी तरह उकलाना की जनता भी उम्मीद लगाए बैठी है कि पिछली बार तो विपक्षी दल का विधायक था लेकिन इस बार जजपा के सरकार में आने के बाद विकास की रफ्तार बढ़ेगी। वहीं बरवाला के लोगों का कहना है कि 11 माह पहले अस्तित्व में आई जजपा पार्टी के प्रत्याशी को ही अपना विधायक चुना है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि अब जोगीराम सिहाग सरकार के समर्थन में होने का फायदा उठाकर हलके की समस्याओं का समाधान करवाने में सफल हो पाएंगे।

भाजपा व जजपा ने प्रदेश के हित के लिए ही गठबंधन किया है। युवाओं को रोजगार की बड़ी दरकार है। उम्मीद है कि जजपा के माध्यम से प्रदेश सरकार से रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने में नवनिर्वाचित विधायक रामकुमार गौतम सफल हो पाएंगे। - राजेश गौतम, शिक्षाविद्, नारनौंद

उकलाना में कॉलेज तो बना हुआ है, लेकिन उसमें पर्याप्त स्टाफ नहीं है। वहीं, कला संकाय ही शुरू की गई है। वाणिज्य और विज्ञान संकाय भी होनी चाहिए ताकि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए 50 किलोमीटर दूर हिसार न जाना पड़े। पूरी उम्मीद है कि जजपा विधायक इन मुद्दों को उठाकर समाधान करवाने में सक्षम होंगे। - सत्यवान, शिक्षाविद्, उकलाना

क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से रुके विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम होगा। इलाके में उद्योग स्थापित होंगे ताकि क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को नौकरियां मिल सकें। सरकार में भागीदारी का लाभ बरवाला हलके को दिलवाने में विधायक को आगे रहना होगा। - राजूरंगा, बरवाला

चरखीदादरी में भी गठबंधन सरकार से जनता की उम्मीदें बढ़ गईं हैं। लोगों का कहना है कि विकास के मामले में बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है। गठबंधन सरकार को प्राथमिकता से विकास की ओर ध्यान देना चाहिए।

सरकार सबसे पहले पेयजल मुहैया कराने की तरफ ध्यान दे क्योंकि बाढड़ा उपमंडल के 70 फीसदी गांवों के लोग ट्यूबवेल का पानी पीने को विवश हैं। करीब 80 गांवों में नहरी पानी की व्यवस्था अब तक नहीं की गई है।

अभी क्षेत्र में विकास की बहुत दरकार है। उम्मीद है कि गठबंधन सरकार मिलकर न केवल बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र का बल्कि पूरे प्रदेश का चहुमुखी विकास कराएगी।- सुरेश कुमार

गठबंधन सरकार को न केवल प्रदेश का एक समान विकास कराना चाहिए बल्कि युवाओं को रोजगार के अवसर जल्द से जल्द मुहैया कराने चाहिए। गठबंधन सरकार से बहुत आस है। - हनुमान प्रसाद, अनाज मंडी प्रधान

रुके विकास कार्यों को मिलेगी गति

प्रदेश में भाजपा व जेजेपी की सरकार बनने पर नरवाना, जुलाना और उचाना क्षेत्र की जनता काफी उत्साहित है। जुलाना विधानसभा क्षेत्र से जेजेपी के उम्मीदवार अमरजीत ढांडा को विधायक बनाया है। जुलाना विधानसभा क्षेत्र लगतार दस साल से विपक्ष में रहा है, ऐसे में अब सत्ता के साथ साझेदारी होने से लोगों को विकास की उम्मीद है।

नरवाना क्षेत्र के लोगों ने जेजेपी के उम्मीदवार रामनिवास सुरजाखेड़ को विधायक बनाया है। ऐसे में लोगों का कहना है कि जेजेपी ने जो वादे किए थे, उनके पूरे होने से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। वहीं उचाना में जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार का गठन किया है, इससे उचाना हलका के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को विकास को लेकर काफी उम्मीदें बढ़ गई हैं।

जब किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला तो गठबंधन करके सरकार बनाई गई, यह फैसला सही है। इससे जनता पर पड़ने वाला दोबारा चुनाव का बोझ टल गया। दोनों पार्टियों को अपने चुनावी वादे पूरे करने चाहिए। - राजू, घसो गांव निवासी, जींद  

जजपा को अपने सभी वादे पूरे करवाने चाहिए। चाहे 5100 रुपये बुढ़ापा पेंशन का मामला हो या जींद को राजधानी बनाने, गोहाना को जिला बनाने, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन चालू करने और पंजाब की तर्ज पर वेतन देने का। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। - रमेश, गांव बिधराना निवासी, जींद

जेजेपी व भाजपा के गठबंधन से दो अलग-अलग विचारधाराओं के मिलने से विकास कार्य पहले की अपेक्षा ज्यादा तेजी से होंगे। युवा व अनुभव का मिश्रण प्रदेश में विकास की नई रफ्तार पकड़ेगा। - सोनू, बुड़ायन, उचाना, जींद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed