फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People Gathered In Funeral Of Shaheed Sukhwinder Singh At Talwara

पाक गोलीबारी में शहीद हुआ बेटा, तिरंगे में लिपटा पहुंचा घर, मां-बाप भी नहीं देख पाएं चेहरा

Thu, 19 Dec 2019 12:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तलवाड़ा (होशियारपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तलवाड़ा (होशियारपुर) Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Dec 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
People Gathered In Funeral Of  Shaheed Sukhwinder Singh At Talwara
शहीद को दी गई अंतिम सलामी।

तलवाड़ा के गांव फतेहपुर के शहीद सुखविंदर सिंह का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सुखविंदर सिंह सोमवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में पाक गोलाबारी में शहीद हुए थे। बुधवार दोपहर को तिरंगे में लिपटा शहीद सुखविंदर सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, शहीद सुखविंदर सिंह अमर रहे, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पार्थिव शरीर के साथ शहीद के घर तक पहुंचे।

विज्ञापन


घर में शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचते ही माता रानी देवी और भाई गुरपाल सिंह कई बार रोते-रोते बेहोश हुए। मां को उनके बेटे की शहादत के बारे में बुधवार सुबह ही बताया गया था। दोपहर करीब 3 बजे शहीद सुखविंदर सिंह का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। यहां भारतीय सेना की टुकड़ी ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। प्रशासनिक, राजनीतिक व समाजसेवी शख्सियतों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन


सेना के अधिकारी ने बताया कि पाक गोलीबारी में आरसीएल फटने से शहीद जवान का चेहरे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। इस वजह से किसी को भी जवान का चेहरा नहीं दिखाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं ने हाथ में तिरंगा व शहीद सुखविंदर सिंह की फोटो पकड़कर शहीद को अंतिम विदाई दी। शहीद की चिता को मुखाग्नि उनके बड़े भाई गुरपाल सिंह ने दी। अंतिम संस्कार के समय विधायक दसूहा, विधायक मुकेरियां, एडीसी होशियारपुर, डीएसपी दसूहा, एसडीएम मुकेरियां, बीडीपीओ तलवाड़ा, भारतीय सेना के अधिकारी, एसएचओ हाजीपुर, आप नेता किशोरी लाल, भाजपा नेता जंगी लाल महाजन, अंकित राणा, मंझपुर, सरपंच फतेहपुर, रजनीश पठानिया समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed